संघ में 10 ऐसे जैन साधु-साध्वीः वागड़ में जैन संतों के अनोखे त्याग की मिसाल सांसारिक जीवन में थे दम्पती, अब संयम के पथ पर साथी

धर्म

संघ में 10 ऐसे जैन साधु-साध्वीः वागड़ में जैन संतों के अनोखे त्याग की मिसाल सांसारिक जीवन में थे दम्पती, अब संयम के पथ पर साथी

बांसवाड़ा.

मोह-माया के सभी सांसारिक बंधनों को तोड़कर जब आत्मा परमात्मा की ओर बढ़ती है, तो रिश्ते पीछे छूट जाते हैं और केवल वैराग्य शेष रहता है।

 

 

वागड़ की धरा पर इन दिनों जैनाचार्य प्रसन्नसागर महाराज के सान्निध्य में तप और साधना की एक ऐसी ही अनूठी बयार बह रही है। इस संघ की सबसे विस्मयकारी विशेषता यह है कि 10 साधु-साध्वी हैं, जो कभी गृहस्थ जीवन में एक-दूसरे के जीवनसाथी थे, लेकिन आज एक साथ संयम के मार्ग पर चलकर मोक्ष की राह पर चल रहे हैं। रिश्तों के इसी त्याग और परमार्थ के संकल्प ने पूरे क्षेत्र को अध्यात्म के रंग में सराबोर कर दिया है।

 

दो भाई-भाभी सहित 5 जोड़े

आचार्य के संघ में 16 से अधिक पिच्छींधारी साधु-संत इन दिनों बांसवाड़ा में प्रवासरत हैं। इनमें सांसारिक जीवन में पति-पत्नी रहे पांच साधु-साध्वी शामिल हैं। मुनि अप्रमत सामर-आर्यिका ज्ञानप्रभा, मुनि परिमलसागर-आर्यिका चारित्र प्रभा, क्षुल्लक अर्ध्यसागर एवं क्षुल्लिका धर्मप्रभा, स्थविर मुनि नैगम सागर-आर्यिका व्रतप्रभा तथा क्षुल्लक अन्वयसागर एवं वचन प्रभा गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी थे। इनमें मुनि अप्रमतसागर एवं मुनि परिमल सागर गृहस्थ जीवन में सगे भाई भी थे।

 

कब किसने ली दीक्षा

 

1. मुनि अप्रमत सागर, पूर्व नाम : भरत कुमार मैयावत (परतापुर-बांसवाड़ा), दीक्षां 22 मई 2021 2. आर्यिका ज्ञानप्रभा, पूर्व नाम सरोज मैयावत (पालोदा-बांसवाड़ा), दीक्षा: 22 मई/2021

 

3. मुनि परिमल सागर, पूर्व नाम : राववेश मैयावत (पालोदा), दीक्षा : 1 ‘फरवरी 2023

 

4. आर्यिका चारित्रप्रभा, पूर्व नाम : राजमती मैयावत (साबला-डूंगरपुर), दीक्षा : 22 मई 2021

 

5. क्षुल्लक अर्ध्यसागर, पूर्व नाम : विनोद दोसी (परतापुर), दीक्षा : 1 फरवरी 2023

 

6. क्षुल्लिका धर्मप्रभा, पूर्व नाम : जागृतिदेवी (भरूच, गुजरात), दीक्षा :

 

1 फरवरी 2023

 

7. स्थवीर मुनि नैगम सागर, पूर्व नाम : निर्मलकुमार, (गोंदिया-महाराष्ट्र), दीक्षा : 1 फरवरी 2023

 

8. आर्यिका व्रतप्रभा, पूर्व नाम : नंदा जैन, (तुमसर-महाराष्ट्र), दीक्षा दिवस : 1 फरवरी 2023

 

9. क्षुल्लक अन्वयसागर, पूर्व नाम : अशोक कुमार जैन, (कन्नौज-यूपी), दीक्षा दिवस : 12 अक्टूबर 2024

 

10. क्षुल्लिका वचनप्रभा, पूर्व नाम : विमला जैन (कोंच-महाराष्ट्र), दीक्षा दिवस : 1 फरवरी 2023।

 

नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *