विश्व नमोकर मंत्र दिवस पर एक घंटे का किया नमोकार मंत्र का पाठ धामनोद//से दीपक प्रधान की रिपोर्ट

धर्म

विश्व नमोकर मंत्र दिवस पर एक घंटे का किया नमोकार मंत्र का पाठ
धामनोद//से दीपक प्रधान की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो के आव्हान पर पूरे विश्व में आज नमोकार मंत्र का जाप किया गया उसी कड़ी में आज बड़वानी नगर में सकल जैन समाज श्वेताम्बर और दिगंबर जैन समाज द्वारा भी बड़वानी दिगंबर जैन मंदिर में समस्त समाज जनों द्वारा बड़ी भक्ति और उल्लास के साथ एक घंटे का नमोकार मंत्र का जाप किया गया

 

जिसमें दोनों समाज के महिला,पुरुष ,युवा बच्चे उपस्थित रहे ,यहां ये उल्लेखनीय है कि नमोकार मंत्र 84 लाख मंत्रों का राजा है और विश्व का एक मात्र मंत्र है जिसे कि कही भी जपा जा सकता है, इस मंत्र के जाप से कई लोगों ने अपनी आधी,व्याधि और संकटों से मुक्ति पाई है और भगवान ने और मुनियों ने इसी मंत्र के सहारे उपसर्गों से विजय प्राप्त कर मोक्ष और उच्च गति को प्राप्त किया है,

 

 

कहा जाता है कि इस मंत्र के जपने से सुख,शांति,समृद्धि,आरोग्यता और ख्याति मिलती है ,और जीतो संस्था द्वारा 9 अप्रैल का दिवस विश्व नमोकार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है

 

जिसको की बड़ी बड़ी हस्तियों,उद्योग पतियों, फिल्म कलाकार, खिलाड़ियों, भारत और प्रादेशिक सरकार आदि ने भी समर्थन किया है ।इस कार्य के लिए समाज जन ने सभी सहयोगियों का साधुवाद और धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया ।

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *