संगीतमय विश्व णमोकार महामंत्र दिवस मनाया गया

धर्म

संगीतमय विश्व णमोकार महामंत्र दिवस मनाया गया

विश्व णमोकार दिवस में महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा

निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर बंपुई वालों का चेत्यालय सहित शहर के सभी जैन मन्दिरों में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा गाजे बाजे से संगीतमय णमोकार महामंत्र का जाप किया । जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला, हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज संध के सानिध्य एवं आशीर्वाद से विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बंपुई वालों के चेत्यालय, बड़ा जैन मंदिर, नसियां जैन मंदिर, बिचला जैन मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में संगीतमय णमोकार महामंत्र का जाप किया गया। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी संजू जौंला ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ सरावगी समाज ब्लॉक अध्यक्ष शिखरचंद काला, सरावगी समाज महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनिता छाबड़ा, सरावगी समाज मीडिया प्रभारी संजू जौंला, अजीत काला, राकेश संधी, ने भगवान चंद्र प्रभु जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विश्व णमोकार दिवस का कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद मुख्य गायक विमल जौंला, गायक अजीत काला, गायक ज्ञानचंद सोगानी एवं गायक विमल सोगानी ने एक से बढ़कर एक संगीतमय णमोकार महामंत्र की प्रस्तुतियां दी।

 

 

 

कार्यक्रम में त्रिलोक चंद हरभगतपुरा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, ज्ञानचंद सोगानी, अनिता छाबड़ा, ने विश्व णमोकार दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक संजू पाटनी ने बताया कि विश्व णमोकार दिवस में आत्म शुद्धि और समता का पावन संदेश दिया गया जिसमें विश्व कल्याण के लिए निवाई शहर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश को णमोकार महामंत्र से गुंजायमान किया गया। इस दौरान नवकार महामंत्र आध्यात्मिक समागम में विश्व शांति और कल्याण हेतु सामूहिक महामंत्र का जाप किया गया। सामूहिक जाप के माध्यम से पुण्य अर्जन और आध्यात्मिक चेतना जागृत करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, पदमचंद टोंग्या, विजय टोंग्या, प्रिंस छाबड़ा, विनोद जौंला, शकुंतला छाबड़ा, मंजू सेदरिया, विजया टोंग्या, उर्मिला सोगानी, संगीता संधी, मेना सोगानी, यामिनी छाबड़ा, अनिता हरभगतपुरा, सपना जैन, नेहा सोगानी, संतोष जैन अंजली टोंग्या, नरेश हथौना सहित कई महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विमल जौंला ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *