जैन समाज का स्नेह एवं प्यार अतुलनीय एवं अकल्पनीय है अनामिका अंबर सकल दिगंबर जैन समाज ने कवयित्री अनामिका जैन अंबर का किया अभिनंदन एवं स्वागत
कोटा
राष्ट्रीय दशहरे मेले कोटा में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने पधारी अंतरराष्ट्रीय कवियत्री जैन समाज का गौरव एवं शान श्रीमती अनामिका अंबर शुक्रवार को कोटा पधारी
उनका सकल दिगंबर जैन समाज कोटा की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया स्वागत के क्रम में समाज के संरक्षक श्रीमान राजमल पाटोदी, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री अशोक पाटनी मिश्रौली, पूर्व पार्षद मनोज जैन टोंग्या सरावगी की जैन समाज अध्यक्ष अशोक पहाड़िया, समाजसेवी देवेंद्र टोंग्या, युवा श्री अमित जैन चीकू, राजेंद्र सेठी, राजकुमार पाटौदी, महावीर शाहanamika
राजकुमारलुहाड़िया, जेके जैन, मनोज सोनी, सुनीता पाटनी, उर्मिला टोंग्या, निशा वेद, सरिता टोंग्या, आकांक्षा जैन सहित आदि कई जनों ने उनका अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री अंबर काफी अभिभूत नजर आई और उन्होंने 2016 में जब कोटा आई थी उस स्मृति को सभी के बीच साझा
किया और उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में समाज के बीच मै काव्य पाठ करने के लिए विज्ञान नगर जैन मंदिर में आई थी और आज भी वह क्षण मेरी स्मृति पटल पर हैं। उन्होंने कहा जैन समाज द्वारा जो मेरा स्वागत अभिनंदन किया है उससे मै अभिभूत हु यह स्वागत एवं अभिनंदन मेरे लिए अतुलनीय एवं अकल्पनीय हैं।
इसका में तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित करती हूं।
निश्चित रूप से जैन समाज के लिए यह गौरव का क्षण है अनामिका अंबर ने जैन समाज का गौरव संपूर्ण विश्व में ऊंचा किया है और और नारी शक्ति का प्रतिरूप बनकर हम सभी के सामने परिलक्षित है। उनके शब्द संयोजन और उनकी वाणी की मृदुता सचमुच अनुपम है। इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि
श्रीमती अंबर के कंठ में सरस्वती विराजमान है हम तो यही चाहते
हैं कि इसी तरह उनकी काव्य रचना और फलीभूत हो और इसी तरह भारत का नाम और जैन समाज का नाम संपूर्ण विश्व में और पल्लवित करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
