कजोड़मल झिलाय परिवार द्वारा रचाया गया विज्ञातीर्थ पर श्री शांतिनाथ विधान

धर्म

कजोड़मल झिलाय परिवार द्वारा रचाया गया विज्ञातीर्थ पर श्री शांतिनाथ विधान

गुंसी

श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ , गुंसी (राज.) में श्री श्री 1008 शांतिनाथ महामण्डल विधान रचाने का सौभाग्य श्री कजोड़मल  झिलाय वाले निवाई सपरिवार ने प्राप्त किया । भक्ति भावों के साथ मण्डल पर 120 अर्घ्य समर्पित किये गये । तत्पश्चात निर्मल धुंआ ने भगवान की शांतिधारा कराने का सौभाग्य प्राप्त किया एवं जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरु माँ का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।

 

 

टोंक से यात्रीगणों ने दर्शनों का लाभ प्राप्त किया एवं निर्विघ्न यात्रा सम्पन्न हेतु गुरु माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया ।


कल प्रातः 8 बजे वर्ष 2024 के शुभागमन पर भगवान शांतिनाथ जी का 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक का आयोजन भारतवर्षीय सकल दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति द्वारा किया जा रहा है ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *