कोटा से सम्मेद शिखर जी के लिए सीधी रेल सुविधा प्रारंभ, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

धर्म

कोटा से सम्मेद शिखर जी के लिए सीधी रेल सुविधा प्रारंभ, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

कोटा।

जैन समाज सहित समस्त तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत उपयोगी सुविधा उपलब्ध हुई है। रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया–धनबाद–सोगरिया ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस के माध्यम से अब कोटा क्षेत्र से श्री सम्मेद शिखर जी (पारसनाथ) के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है।

 

 

यह गाड़ी सोगरिया, बारां, सालपुरा एवं छबड़ा गुगोर स्टेशनों से होकर संचालित होगी, जिससे हाड़ौती अंचल के हजारों श्रद्धालुओं को बिना ट्रेन परिवर्तन के सीधे तीर्थ तक पहुँचने की सुविधा प्राप्त होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार, गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया–धनबाद) का संचालन दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। यह गाड़ी सोगरिया से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समयानुसार तीसरे दिन रात्रि 03:45 बजे धनबाद जंक्शन पहुँचेगी। मार्ग में यह गाड़ी पारसनाथ स्टेशन पर लगभग रात्रि 01:00 बजे ठहराव लेकर तीर्थयात्रियों को उतरने की सुविधा प्रदान करेगी।

 

इसी क्रम में, गाड़ी संख्या 09822 (धनबाद–सोगरिया) दिनांक 18 अप्रैल 2026 से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह गाड़ी धनबाद जंक्शन से प्रातः 05:15 बजे प्रस्थान कर पारसनाथ स्टेशन से प्रातः लगभग 06:00 बजे रवाना होगी तथा निर्धारित समयानुसार सोगरिया स्टेशन पर प्रातः 07:35 बजे पहुँचेगी।

इस विशेष गाड़ी के संचालन से कोटा संभाग एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा अब पहले की अपेक्षा अधिक सरल, सुगम एवं समयबद्ध हो जाएगी।

 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति एवं समय-सारणी की जानकारी के लिए एनटीईएस मोबाइल ऐप अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *