झण्डारोहण से शुरु हुआ
विश्व प्रसिद्ध महावीर जी का लक्खी मेला-
14 को महावीर जयन्ती, रविवार 17 अप्रैल को निकलेगी विशाल रथयात्रा-तैयारिया जोरों पर
श्री महावीर जी
– पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2621 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ती) पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला झण्डारोहण से सोमवार 11 अप्रैल से शुरू हुआ ।
दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि सोमवार 11 अप्रैल को मेले की स्थापना हुई जिसमें प्रातः कटला प्रांगण से प्रभातफेरी निकाली गई । जो विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर के कटला प्रांगण पहुची। जहां जयकारों के बीच मैनैजर नेमी कुमार पाटनी ने झंडारोहण किया। तत्पश्चात जल यात्रा निकाली गई । साथ ही प्रातः 10.30 बजे स्कूल में मोदक वितरण, अस्पताल में मरीजों को तथा हिण्डौन जेल में केदियों को फल वितरण किये गये।
इसी कड़ी मेंदोपहर में 12.00 बजे से श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयोग से सामूहिक पूजन किया गया। अपरान्ह 3.30 बजे कलशाभिषेक के बाद प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया । अपरान्ह 4.30 बजे दिव्यांगो को ट्राई साईकिल, कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स तथा असमर्थ व विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीनें वितरित की गई ।
सायकांल सामूहिक आरती के बाद शास्त्र प्रवचन हुए । रात्रि में दिगम्बर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय श्री महावीर जी की छात्राओं द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इसी तारतम्य में
सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 8.00 बजे से पर्यटन कला व संस्कृति विभाग राजस्थान के सौजन्य से राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां दी गई।
अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी के मुताबिक
मंगलवार, 12 अप्रैल व बुधवार, 13 अप्रैल को पूजन, भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन के आयोजन होगें।
प्रचार प्रसार सलाहकार सुरेश सबलावत के अनुसार गुरुवार 14 अप्रैल को महावीर जयन्ती समारोह का आयोजन किया जावेगा। 15 व 16 अप्रैल को विभिन्न आयोजन होगें।
रविवार 17 अप्रैल को दोपहर में मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकलेगी जो नदी तट पर जावेगी जहां श्री जी के कलशाभिषेक होगें।
प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार सोमवार 18
अप्रैल को नदी तट पर ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल के बाद मेले का समापन होगा।
अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि वार्षिक मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मेले में जैन अजैन सभी लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें। गम्भीर नदी में मेले के लिए पाचना बांध से पानी छोड दिया गया है।
मेले को लेकर व्यवस्था
मेले के सफल आयोजन के लिए 15 से अधिक समितियां बनाई गई है।
पांडाल, डेरा, छोलदारी व्यवस्था के सुभाष चंद्र जैन, विद्युत व्यवस्था के लिए नवीन बिल्टीवाला व राजीव जैन, प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए सुधीर कासलीवाल व संजय जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रामीण खेलकूद के लिए मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी, कवि सम्मेलन के लिए विवेक काला, प्रकाशन व्यवस्था के लिए महेन्द्र कुमार पाटनी को संयोजक बनाया गया है। भोजन व्यवस्था के लिए उमराव मल संघी सलाहकार तथा तारा चन्द वैद को संयोजक बनाया गया है। प्रचार प्रसार के लिए सुरेश सबलावत को सलाहकार तथा विनोद जैन ‘कोटखावदा’को संयोजक बनाया गया है। स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए डॉ ज्ञान चन्द सोगानी, आवास के लिए सुभाष चन्द्र जैन, सफाई व सौन्दर्यीकरण के लिए पदम कुमार जैन, दिव्यांग एवं असमर्थ सहायता शिविर के लिए अनिल दीवान, जल व्यवस्था के लिए देवेन्द्र मोहन कासलीवाल को संयोजक बनाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए शांति कुमार जैन को सलाहकार तथा राजेश चौधरी को संयोजक बनाया गया है। स्वयं सेवक व्यवस्था महेश काला तथा भानू कुमार छाबड़ा देखेंगे।
विनोद जैन कोटखावदा प्रचार संयोजक महावीरजी मेला-2022से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
