*खुशहाली दशक सम्मान से सम्मानित हुए – डॉ राहुल कुशवाह*
धामनोद, //दीपक प्रधान की रिपॉर्ट
सामाजिक और मानवीय कार्यक्रमों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली खुशहाली सेवा संस्था के स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक खुशहाली दशक सम्मानों का आयोजन इंदौर निजी परिसर में आयोजित किया गया जिसमें सेवा साहित्य और समाज उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया,
संस्थान द्वारा जरूरतमंद महिलाओं एवं दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई यह संस्था खरगोन खंडवा सहित प्रदेश के अन्य शहरों में अपनी सेवाएं संचालित करती है

आयोजन में अलग अलग सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले 30 विशिष्ट समाजसेविओ का सम्मान किया गया
समाज सेवा के क्षेत्र में जैसे बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण मां नर्मदा के तट की सफाई जैसे विशिष्ट कार्यों के लिए धामनोद के डॉ राहुल कुशवाह एवं दंपति का सम्मान किया गया
सम्मानित होने के पश्चात डॉ कुशवाह ने आयोजन में खुशहाली सेवा संस्था को बधाई देते हुए मां नर्मदा के तट को स्वच्छ बनाने में अपनी योगदान देने की अपील की.
डॉ राहुल कुशवाह बेटी बचाओ के अभियान के साथ ही कुशवाह समाज की संस्कार सेवा समिति के द्वारा कुशवाह समाज की हर नगर इकाई में जाकर कार्यशाला के दौरान बेटी बचाओ का संदेश एवं नशा मुक्ति पर अपना उद्बोधन देते हैं,
प्रति सोमवार खलघाट मां नर्मदा के तट पर जाकर मां रेवा सामाजिक सेवा संस्था के सदस्यों के साथ जाकर सफाई अभियान में अपना योगदान देकर तट को हमेशा स्वच्छ रखने का संदेश देते हैं,
यह सम्मान संस्था अध्यक्ष डॉ श्वेता चौधरी एवं संस्था के रामा कांति पटेल आशीर्वाद जैन प्रीति चावला, शालिनी गांव शिंदे ,लखन लाल ,डॉ दीपा मनीष व्यास, संगीता मोरेआदि के द्वारा दिया गया,
इस उपलब्धि पर मां रेवा सामाजिक सेवा संस्था के डॉ कुसुम पाटीदार, डॉ दिव्या कुशवाह, अलका भदोरिया, अश्विन पाटीदार, संजय पाटीदार, अनूप सक्सेना, डॉ पायल पाटीदार, सुरेश सर पाटीदार आदि ने बधाइयां देकर हर्ष व्यक्त किया.
