दिगम्बर जैन युवा परिषद कामवन(कामां) को अयोध्या में मिला स्वर्ण जयंती गौरव अवार्डजैन समाज कामवन में हर्ष की लहर

धर्म

दिगम्बर जैन युवा परिषद कामवन(कामां) को अयोध्या में मिला स्वर्ण जयंती गौरव अवार्डजैन समाज कामवन में हर्ष की लहर
(कामवन)

जैन धर्म के पाँच तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी परम पूज्य गणिनि प्रमुख आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के 50 वें स्वर्णिम राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी मूर्ति जैन मंदिर अयोध्या में आयोजित समारोह एवं अवार्ड समर्पण कार्यक्रम में सबसे प्राचीन शाखा का गौरव प्राप्त दिगम्बर जैन युवा परिषद शाखा कामवन(कामां) को स्वर्ण जयंती गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि कामवन शाखा की तरफ से अध्यक्ष आकाश जैन सर्राफ,पूर्व अध्यक्ष मयंक जैन व गौरव जैन ने अयोध्या में यह अवार्ड ग्रहण किया।वृहद आयोजन में शास्वत तीर्थ अयोध्या की दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के पीठाधीश स्वस्ति रविंद्रकीर्ति स्वामी, न्यायमूर्ति विमला जी जैन भोपाल , सुरेश जैन आईएएस भोपाल, डॉ. अनुपम जैन,महासंघ महामंत्री विजय कुमार जैन, युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन,राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन जयपुर,हसमुख गांधी इंदौर सहित अन्य राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में गौरव अवार्ड प्रदान किया गया।

 


युवा परिषद कामवन को स्वर्ण जयंती गौरव अवार्ड प्राप्त होने से सम्पूर्ण जैन समाज मे हर्ष व्याप्त है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन,महामंत्री संजय बोलखेड़िया सहित विभिन्न समाजजनों ने कहा कि कार्य का परिणाम मिला है जो सुखद ही नही गौरवान्वित करने वाला है।सभी पूर्व व वर्तमान सदस्यों को बधाई भी प्रेषित की गई।

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *