हज़ारीबाग सांसद जयन्त सिन्हा ने लिया प्रमाणसाग़र महाराज का आशीष
रामगढ़ कैंट

मंगलवार की बेला में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ कैंट, झारखण्ड में पहुचकर गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण महाराज संसंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन करने के बाद सिन्हा ने कहा परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाणसागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। साथ ही उन्होने कहा महाराज श्री के दर्शन कर व आशीर्वचन सुनकर सदैव नई ऊर्जा मिलती है। हम सभी पर उनकी कृपा बनी रहे, यही कामना है।

पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने अपनी अमृत वाणी व शंका समाधान के साथ भावना योग के द्वारा जन जन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है उनकी वाणी एक नई ऊर्जा का संचार करती है व सकारात्मक ऊर्जा का प्रस्फुटन करती है

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
