🙏 *महावीर जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने हेतु विशेष तैयारी*🙏 सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट——————- नौगामा
24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती दिनांक 30 मार्च को बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ नौगामा नगर में मनाने हेतु विशेष तैयारी की गई है जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी ने बताया कि 30 मार्च को प्रातः 1008 आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर, सुखोदेय तीर्थ नसिया जी में विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद आदिनाथ मंदिर जी से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजो के साथ श्रीजी को गन गोटी में विराजमान कर नगर भ्रमण को निकलेगी जहां पर जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा जैन धर्म ध्वज हाथ में लेकर एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में पुरुष सफेद वस्त्र में गाजो बजो के साथ गरबा नृत्य करते हुए समवशर मंदिर होते हुए तालाब बस स्टैंड से सुखोदय तीर्थ नसिया जी पहुंचेगी
जहां पर श्री जी का अभिषेक पूजन के बाद जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा भगवान महावीर स्वामी के बारे में रंगारंग कार्यक्रम होंगे एवं पालना झूलन का कार्यक्रम विशेष आकर्षक रहेगा इस अवसर पर समाज की ओर से स्नेह भोज की व्यवस्था की गई है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
