- स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला 100 से अधिक बालिकाओं ने लिया प्रशिक्षण सजगता-साहस से सशक्त बनेंगी बेटियां स्वस्तिभूषण माताजी
| नैनवां
क्षेत्र में भारत गौरव गणिनी आर्यिका 195स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला हुई। शुभारंभ मंगलाचरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए बालिकाओं को आत्मरक्षा और सजगता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती परिस्थितियों में युवा बेटियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। घर से बाहर कई प्रकार के जोखिम होते हैं, इसलिए अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा जागरूक रहें। माताजी ने अपरिचितों पर आंख मूंदकर विश्वास न करने की सलाह देते हुए चेताया कि कई बार यही विश्वास सबसे बड़ा धोखा बन जाता है।

युवतियों के भटकाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने गलत संगत और व्यसनों से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि माता-पिता ही जीवन में सच्चे हितैषी होते हैं, बेटियों को उनके मार्गदर्शन में चलकर उनका विश्वास बनाए रखना चाहिए।

तीर्थराज सम्मेद शिखर से आए प्रशिक्षक रत्नाकर महाजन ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिविर में 100 से अधिक बालिकाओं ने प्रशिक्षण लिया। सुषमा, सरिता, पूनम और पायल जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें यहां से नई जानकारी और सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखने को मिले।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
