आयुष गुप्ता बने Youth Icon Award विजेता, समाज सेवा और पत्रकारिता में किया देश का नाम रोशन

राज्य

आयुष गुप्ता बने Youth Icon Award विजेता, समाज सेवा और पत्रकारिता में किया देश का नाम रोशन

 

हरिपुरा, झालावाड़

: हरिपुरा के युवा पत्रकार और समाजसेवी आयुष गुप्ता को हाल ही में Youth Icon Award से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दिया गया।इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के माध्यम से उन्हें समाज और राष्ट्र की प्रगति, शांति और विकास में उनके योगदान के लिए मान्यता दी गई। Target Book of Records द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्र में आयुष गुप्ता के नाम और उनके कार्यों की सराहना करते हुए लिखा गया है कि “आपने अपने कार्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र की शांति, प्रगति और विकास में योगदान दिया है। हमें आपको सम्मानित करने में गर्व है।

 

 

 

आयुष गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है। मैं इसे केवल अपने नाम पर नहीं, बल्कि हर उस युवा और समाजसेवी के लिए समर्पित करता हूँ जो समाज के लिए कार्यरत हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर सकूँ।पुरस्कार वितरण समारोह में Target Book of Records के निदेशक अनील कुमार और ओम प्रकाश ने उन्हें प्रमाणपत्र और सम्मान पत्र प्रदान किया। उन्होंने आयुष के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए मिसाल हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।आयुष गुप्ता का यह सम्मान न केवल हरिपुरा बल्कि पूरे झालावाड़ जिले के लिए गौरव का क्षण है। उनके द्वारा किए गए समाज सेवा और पत्रकारिता के कार्यों ने न सिर्फ स्थानीय समाज को प्रेरित किया है, बल्कि पूरे देश में युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है।इस युवा पत्रकार की उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर लगन, मेहनत और समाज के प्रति निष्ठा हो तो कोई भी युवा किसी भी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकता है।

   मेरी और से हार्दिक शुभकामनाएं अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *