भगवान श्री आदिनाथ के शिखर बंध मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू, आज शुरू मुहूर्त में होगा पत्रिका लेखन
रामगंजमंडी।
शहर के बाज़ार नं. 3 में भगवान श्री आदिनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारिया युद्ध स्तर पर चल रही है। मात्र 8 माह में सफेद मार्बल का शिखर बंध मंदिर बनकर फिनिशिंग होकर 3 अप्रैल तक तैयार होगा
उसके प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका लेखन का कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में सोमवार को शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 34 मिनिट पर मंदिर में सकल जैन समाज के लोगों के सानिध्य में होगा।
श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि इस पत्रिका में 36 पृष्ठों में पूरे देश के जैन संघों से प्रतिष्ठा में पधारने की विनती, राष्ट्र रत्न, खरतरगच्छाधिपति जिन मणिप्रभ सूरीश्वर का आभार, मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाली प्रमुख ट्रस्टी एवं सभी सहयोगियों के नाम प्रकाशित किए गए हैं।
समाजबंधुओं के अतिरिक्त जिन लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग किया है, उनके नाम भी प्रकाशित किए गए हैं। पारख ने बताया कि मात्र 8 महीनों में 700 टन वजन वाले इस मंदिर की प्रतिष्ठा 13, 14 और 15 अप्रैल को आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वर की ओर से करवाई जाएगी। गुरुदेव ने जैसलमेर से 9 मार्च को इस निमित्त विहार शुरू कर दिया है और वे 12 अप्रैल को रामगंजमंडी आएंगे। प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप देने के लिये श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की शुक्रवार एवं शनिवार को मीटिंग हुई। उसमें विजय कुमार छाजेड़ एवं सुरेश रांका के नेतृत्व में प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न कार्यों के लिये समाजबंधुओं एवं महिलाओं की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव को श्वेताम्बर, मूर्तिपूजक, स्थानक संघ एवं दिगंबर समाज को मिलाकर सकल जैन समाज के बैनर तले आयोजित होगा।
– अन्य जिलों से आने वाले अतिथियों के लिए व्यवस्था
समाज बंधुओ ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देशभर के हजारों लोग शामिल होंगे। महोत्सव में देश के भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, कोटा, झालावाड़, झालरापाटन, मोकलसर, पादरू, बाड़मेर, नाकोड़ा, बालोतरा, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, अक्कलकुआं, नीमच, बम्बई, बैंगलोर, चेन्नई, कलकता, बीकानेर, हिन्डौनसिटी, महिदपुर, मन्दसौर, बदनावर, आगरा से
विजय नगर, रतलाम, भवानीमंडी, गढ़ सिवाणा, जोधपुर, पूना, रावतभाटा, बरसिंहगढ़, इन्दौर सहित कई और नगरों के समाजबंधु और अतिथि आएंगे। जिन्हें ठहराने के लिये होटल महाराजा, फलोदी छप्पन भोग रिसोर्ट, जैन दिगंबर नसियाजी, मेडतवाल धर्मशाला एवं गोवर्धन नाथ मंदिर में व्यवस्था की गई है। इस धार्मिक आयोजन में सभी ने यह व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध करवाई है।
– विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे
प्रतिष्ठा महोत्सव में 13,14 और 15 अप्रैल को प्रतिष्ठा महोत्सव में मंदिर में विभिन्न पूजाएं, हवन आदि होंगे एवं तीनों दिन गुरुदेव के प्रवचन बाजार नं. 6 में स्थित राजकमल आईल मील के विशाल प्रांगण में होंगे। जिसकी पूरी साफ सफाई का कार्य राजकुमार पारख की ओर से करवाया जा रहा है। 12 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से गांव सांझी का प्रोग्राम जिसमें बाड़मेर की प्रसिद्ध सिंगर सोनू वडेरा और स्थानीय महिला मंडल एवं बाहर से पधारने वाले संघो के महिला मंडल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 13 अप्रैल को शाम को प्रभु भक्ति एवं भजन संध्या देश के प्रसिद्ध गायक मोहित बोथरा एण्ड पार्टी की ओर से प्रस्तुत की जाएगी। 14 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से स्टोरी टेलर एण्ड मोटिवेशनल स्पीकर शान्तिलाल गोलेच्छा उर्फ शानदार शांति भाई बम्बई वालों का कार्यक्रम एवं देश के नामी गायक अरिहंत काँकरिया एण्ड पार्टी के भजन संध्या करेगी।
– शोभा यात्रा बनेगी प्रतिष्ठा का आकर्षण
14 अप्रैल को भगवान की शोभा यात्रा बाजार नं. 3 मंदिर से शुरू होगी। जिसमें आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर, मुनि मयंक प्रभ सागर, मुनि विरक्त प्रभ सागर, साध्वी भगवंतो में लयस्मिता श्रीजी, मृगावती, सुरप्रिया श्रीजी, अमीवर्षा श्रीजी, भव्योदया श्रीजी, गुणोदया श्रीजी, नित्यौदया श्रीजी, जिनवर्षा श्रीजी के साथ जगत्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंदजी तीर्थ ज्योतिर्मठ अमान्तर भानपुरा पीठ का सानिध्य मिलेगा। वहीं वरघोड़े में उज्जैन का रामूहाथी, घोड़े, ऊँट, उज्जैन का 40 सदस्यीय भस्म रमैया मंडल, भटिंडा का पंजाब बैण्ड, स्थानीय
बैण्ड के साथ हजारों लोग शामिल रहेंगे।
प्रतिष्ठा महोत्सव में मेघा टेन्ट हाउस, रंगोली जीतू भाई मुम्बई, विधिकारक अरविन्द चौरड़िया इन्दौर, भोजन उमाशंकर शर्मा भाया, फोटोग्राफी एवं लाईव प्रसारण जसनाथ प्रोडक्शन सूरत, इवेन्ट वडोदरा, पत्रिका साज सज्जा जोधपुर की टीम की ओर से की जाएगी। प्रतिष्ठा के लिये बुलाई मीटिंग में अध्यक्ष राजकुमार पारख, विजयकुमार छाजेड़, सुभाष बापना, सुरेन्द्र बापना, दिलीप तिल्लानी, विशाल छाजेड़, प्रशांत बापना, शेखर बापना, महेन्द्र डांगी, अभिषेक डांगी, संदीप मोरावाल, गौरव बापना, राजेश लोढ़ा, विनोद लोढ़ा, सन्तोष चोपड़ा, विजय चोपड़ा, सुरेन्द्र रांका, रवि बापना, विकास छाजेड़, ज्ञानचन्द बरला, अक्षत डांगी, प्रदीप तिल्लानी, मोहित छाजेड़, श्रेयांस पारख, संजय मेहता, दिलीप लोढ़ा, सुशील गोखरू, राजेन्द्र रांका शामिल थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
