गुरु माँ का अवतरण दिवस मनाया गया

धर्म

गणिनी गुरु माँ 74 वा अवतरण दिवस विवेकानंदपुरी दिल्ली में मनाया गया
दिल्ली ।
दिनांक 3 फरवरी 2022 शुभदिवस बृहस्पतिवार को श्री दिगम्बर जैन मंदिर विवेकानन्द पुरी दिल्ली में परम पूज्या चारित्र चन्द्रिका सिद्धांत रत्न गणिनी आर्यिका श्री 105 विशुद्धमति माताजी का 74वाँ अवतरण दिवस बड़े ही भक्तिभाव व उल्लास से मनाया गया इस अवसर पर अभिषेक , व वह्र्दशान्तिधारा के पश्चात परम् पूज्या गुरुमां अष्टद्रव्यों भव्य मंगल पूजन किया गया एवं 108 मंगल दीपकों से भव्य आरती की गई। जानकारी देते हुए विक्रान्त जैन दिल्ली ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ माता जी के चित्र अनावरण से हुआ जो सर्व श्री दीपक जैन ने किया , दीप प्रज्वलन विशुद्धभक्त परिवार दिल्ली सर्व श्री रमेश जैन,श्री सुरेश जैन , व श्री राजेश जैन ने किया। इस अनुपम बेला में महिलामण्डल विवेकानंद पूरी द्वारा अष्टद्रव्यों के थाल सजाकर पूजन किया गया व अंत मे 108 दीपकों से मंगल आरती की गई। आयोजन के अंत मे समाज के द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
सकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *