पं. गोपालदास वरैया की 160वीं जन्म जयंती मनाई गई ।

धर्म

पं. गोपालदास वरैया की 160वीं जन्म जयंती मनाई गई ।

मुरैना

जैन दर्शन के प्रकांड विद्वान पंडित गोपालदास बरैया की 160वीं जन्म जयंती महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
जैन संस्कृत विद्यालय के संयुक्त मंत्री सुरेशचंद जैन बाबूजी इंदौर द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार गुरुनाम गुरु पंडित गोपालदास जी वरैया ने आज से लगभग 125 वर्ष पूर्व मुरैना नगर में जैन संस्कृत विद्यालय की स्थापना की थी । उनके द्वारा स्थापित विद्यालय आज भी उनकी गौरव गाथा का गुणगान कर रहा है ।

 

 

बरैया जी की 160वीं जन्म जयंती समारोह के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जैन संस्कृत विद्यालय मुरैना के सरस्वती हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया । सभा के मध्य विद्यालय के पूर्व स्नातक पंडित डॉ कमलेश जैन शास्त्री (दलपतपुर) वाराणसी का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर जैन छात्रावास के छात्रों द्वारा लघु नाटिका का मंचन किया गया । उपस्थित सभी बंधुओं ने नाटिका की सराहना एवं प्रशंसा की ।
विद्वत कमलेश शास्त्री सहित सभी वक्ताओं ने गुरुनाम गुरु पंडित गोपालदास बरैया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवन गाथा से सभी को परिचित कराया ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में छात्रों द्वारा मंगलाचरण किया गया । पधारे हुए अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचन्द्र जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मनोज जैन बरेह, सुनील जैन भंडारी, पंकज जैन, सुरेश चंद्र बाबूजी, राजकुमार जैन राजू, निर्मल भंडारी, वैद्य राजेन्द्र जैन, दिलीप गंगवाल, रविन्द्र जैन, अनिल जैन अम्बाह, प्राचार्य पंडित चक्रेश शास्त्री, पंडित नवनीत जैन शास्त्री, पंडित अभिषेक शास्त्री, विद्यालय के सभी छात्र, श्रीमती मुन्नीदेवी साहुला, समस्त महिला मण्डल ओर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *