निलेश जैन को राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार में प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया
पिड़ावा। राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, राजस्थान द्वारा पिड़ावा निवासी निलेश जैन को प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन तपोभूमि प्रणेता परम पूज्य आचार्य प्रज्ञासागर जी मुनिराज के आशीर्वाद एवं अनुकम्पा से किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आचार्य श्री के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। निलेश जैन के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आगामी समय में सेवा कार्यों का विस्तार होगा।

इस अवसर पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने निलेश जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
