मुनिराजों ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन16 अप्रैल को दो बजे से आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम

धर्म

मुनिराजों ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन16 अप्रैल को दो बजे से आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम
कुंडलपुर
सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। निर्यापक श्रमण श्री नियम सागर जी महाराज,निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ,निर्यापक श्रमण श्री समतासागर जी महाराज, निर्यापक श्रमण श्री अभयसागर जी महाराज , मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने पंडाल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

 

 

पंडाल में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुनि संघ मंच पर विराजमान होंगे। आर्यिका संघ, ऐलक, क्षुल्लक जी महाराज अलग विराजमान होंगे ।

 

सरसंघ संचालक श्री मोहन भागवत सहित अतिथियों को बैठने के लिए अलग मंच होगा । मीडिया समिति के राजेश जैन रागी तथा जयकुमार जलज ने बताया कि हथकरघा, प्रतिभास्थली, दयोदय ,भाग्योदय आदि प्रकल्प जो आचार्य श्री ने प्रारंभ कराए हैं वो अपनी जानकारी देंगे, ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी, प्रतिभास्थली की दीदी को बैठने अलग व्यवस्था होगी । श्रेष्ठीजनों को, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, महोत्सव समिति, कैमरामैन, मीडिया, को बैठने अलग व्यवस्था की गई है। लाखों जन समूह इस कार्यक्रम को देखेगा । 34 एलईडी के माध्यम से जनसमूह कार्यक्रम देख सकेंगे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *