बनस्थली में शांतिनाथ मण्डल अनुष्ठान में इन्द्र इन्द्राणियो ने की पूजा अर्चनामण्डल जी पर चढ़ायें 130 श्री फल समर्पित 

धर्म

बनस्थली में शांतिनाथ मण्डल अनुष्ठान में इन्द्र इन्द्राणियो ने की पूजा अर्चनामण्डल जी पर चढ़ायें 130 श्री फल समर्पित

बनस्थली – श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बनस्थली में सकल दिगम्बर जैन समाज बनस्थली के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित शांतिनाथ मण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें इन्द्र इन्द्राणियो ने संगीतमय भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि श्री दिगम्बर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में समाज के श्रद्धालुओं द्वारा शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें पण्डित विधानाचार्य निर्मल जैन सुनारा के निर्देशन में भगवान शांतिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य अशोक कुमार सुशील कुमार जैन गंगवाल परिवार को मिला। विधान अनुष्ठान का मंगलाचरण महिला मण्डल की प्रतिभा जैन बनस्थली, रेखा जैन एवं मंजू जैन टोंक ने किया। विमल जौंला एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि श्रद्धालुओं ने शांतिनाथ मण्डल अनुष्ठान में पांच मंगल कलश की स्थापना कर भूमि शुद्धि की गई। विधान में जैन संगीत मण्डल के भजन गायक विमल पाटनी जौंला एवं विमल सोगानी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमे उपस्थित सभी इन्द्र इन्द्राणियो ने भक्ति नृत्य किए। इस दौरान विधान में पण्डित निर्मल जैन के मंत्रोच्चार द्वारा इन्द्र इन्द्राणियो ने संगीतमय शांतिनाथ विधान की आराधना करके 130 श्री फल अर्ध्य मण्डप पर समर्पित किए। मनोज पाटनी ने बताया कि विधान के बीच आयोजन समिति द्वारा आचार्य जी एवं मुख्य जैन भजन गायक कलाकार विमल जौंला एवं विमल सोगानी एवं निर्मल जैन सुनारा का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 

 

कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भगवान पार्श्वनाथ एवं शांतिनाथ जी की महाआरती उतारी। इस अवसर पर मुकेश जैन जयपुर, प्रदीप गट्टी, सुरेश पाटनी, निर्मल जैन टोंक, सुशील जैन अरुण जैन रमेश गट्टी, विनोद गट्टी, त्रिलोक रजवास रजनीश बिलाला मनोज पाटनी रमेश निमोडि़या सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *