पहाड़ी मे शांतिनाथ मण्डल विधान मे उमड़े श्रद्धालु

धर्म

पहाड़ी मे शांतिनाथ मण्डल विधान मे उमड़े श्रद्धालु

निवाई :
आचार्य पदमनन्दी महाराज आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज के आशीर्वाद से सकल दिगम्बर जैन समाज पहाड़ी के श्रद्धालुओं द्वारा में श्री अरहनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहाड़ी मे गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य निर्मल जैन सुनारा के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र कमलचंद जैन विमल कुमार पदमचंद जैन सहित सभी इन्द्रो ने भगवान शांतिनाथ के अभिषेक एवं विश्व में शांति की कामना के लिए शांतिधारा की। इस दौरान जयकारों के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ कमलचंद जैन एवं बीना जैन के नेतृत्व में भगवान शांतिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि विधान के सोधर्म इन्द्र कमल चन्द जैन के द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान विधान मे देव शास्त्र गुरु शांतिनाथ भगवान के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई। विधान मे भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जौंला ने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र परिवार द्वारा चार वलय मे 130 श्री फल अर्ध्य चडा़कर पुण्यार्जन किया। विधान के अन्त मे शांतिनाथ भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर दिलीप बगड़ी अशोक सोगानी कमल जैन सवाईमाधोपुर नरेन्द्र जैन अनिल जैन तेजेन्द्र जैन पारसमल जैन सौरभ सोगानी अतुल जैन उर्मिला सोगानी चंचल जैन प्रेमदेवी गंगवाल कंचन सोनी संजू जौंला सरोज सोगानी रिंकू जैन अनीता गंगवाल रानू सोनी वाटिका जैन अर्चना सोगानी उषा जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *