भगवान परशुराम जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाएगा सनाढ्यआदिगोड़ ब्राह्मण समाज रामगंजमंडी घर-घर जाकर पीले चावल देकर दिया जा रहा है निमंत्रण

धर्म

भगवान परशुराम जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाएगा सनाढ्यआदिगोड़ ब्राह्मण समाज रामगंजमंडी घर-घर जाकर पीले चावल देकर दिया जा रहा है निमंत्रण
रामगंजमंडी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जन्म जयंती नगर में हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिसको लेकर अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

 

इसकोलेकर सनाढ्यआदिगोड़ ब्राह्मण समाज ने एक बैठक कर इस उत्सव को मनाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह जयंती बहुत ही भव्यता के साथ होगी।

इस वर्ष परशुराम भक्त जन्मोत्सव 10 मई मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव ।सनाढ्यआदिगोड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं हर वर्ग में काफी उत्साह है। इस बार की जयंती हेतु समाज जन हर वर्ग को आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए समाज बंधु बड़े ही विनम्र भाव से घर-घर जाकर हर वर्ग के व्यक्ति तक घर घर पहुंच कर पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर निवेदन कर रहा है। और पुरातन परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा है।

 

 

 

 

समाज से मिली जानकारी अनुसार आयोजन के क्रम में 10 मई को धूमधाम से शोभायात्रा शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो गोवर्धन नाथ मंदिर के प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। एवम वापस गोवर्धननाथ मंदिर पर आकर संपन्न होगी। उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *