भगवान के दर्शन से सम्यक दर्शन की प्राप्ति होती हैं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

धर्म

भगवान के दर्शन से सम्यक दर्शन की प्राप्ति होती हैं
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी
जयपुर वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महामुनिराज का जयपुर नगर की ओर मंगल विहार चल रहा है आज 7 मार्च को जैन बाहुल्य सेक्टर 10 प्रताप नगर में 34 साधु सहित भव्य मंगल प्रवेश हुआ। धर्म सभा को संबोधित कर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने बताया कि प्रताप नगर में पहली बार विशाल संघ का प्रवेश हुआ जैनधर्म अनादि निधन भगवान द्वारा बताया धर्म है हमारे भगवान वीतरागी है। विषयभोगों के कारण आप लोग महान जैनधर्म और गुरुओं को भूल रहे हैं।

भगवान के दर्शन से सम्यक दर्शन प्राप्त होता हैभगवान के दर्शनबैठकर विनयपूर्वक निराकूलता से करना चाहिए। यह मंगल देशना आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्रगट की। प्रतापनगर जैन समाज के अध्यक्ष धर्मचंद परानता एवं मंत्री महेश सेठी ने बताया कि आचार्यश्री के चरण प्रक्षालन प्रकाश,पारस पुरण चूरू वाले परिवार ने किया ।शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य निर्मलकुमार, निरमेश पाटौदी को प्राप्त हुआ। मंच संचालन श्री जीतेंद्र जैन जीतू ने किया। राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उपदेश में बताया कि गुरुजन भी वीतरागी भगवान के अनुयाई है और इस मार्ग पर चल रहे हैं ।जैनधर्म के गौरव को हमें भूलना नहीं चाहिए। प्रताप नगर महाराणा प्रताप के नाम पर है प्रताप जीवन में प्रकट हो ,जीवन में प्रतापता का प्रकट करें, जीवन में कर्म,धार्मिक कार्यों के प्रताप संयम तप रूपी अग्नि से नष्ट करें।और जिनालय से प्रताप प्राप्त करें। धर्म मार्ग से बुराइयों को नष्ट करें।

मोबाइल के दुष्परिणामों के बारे में बताया। दिनांक 7 मार्च को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का दोपहर को प्रताप नगर से 5 km मंगल विहार होकर श्री महावीर दिगम्बर मंदिर चित्रकूट कॉलोनी में रात्रि विश्राम हुआ 8 मार्च को प्रातः 5 km मंगल विहार श्री चंद्र प्रभ जिनालय सेक्टर 10 मालवीय नगर में होगा संघ की आहार चर्या भी यही होगी। प्रतिदिन जयपुर के विभिन्न मंदिरों के व्यक्तियो द्वारा श्रीफल भेंट कर प्रवेश का निवेदन किया जा रहा हैं
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *