पंचकल्याणक महोत्सव हेतु वेदी शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न
सिंगोली/
नगर सिंगोली में होने वाले पंचकल्याण महोत्सव कार्यक्रम को लेकर आज वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिनेंद्र प्रभु के आशीर्वाद एवं अनुकंपा से आज सिंगोली नगर में आगामी श्री 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव के लिए वेदी शिलान्यास समारोह रखा गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विधान कर के भूमि शुद्धि और वेदी शिलान्यास किया गया
अध्यक्ष श्री भरत जैन ने बताया कि श्री 1008जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में संपन्न होगा।

शिलान्यास समारोह में ध्वजारोहण परिवार का भी चयन किया गया जिसका सौभाग्य तेजमल जी कला बाई मोहिवाल परिवार का नाम प्राप्त हुआ।। 


श्री भरत जैन ने बताया की समाज की उपस्थिति में यह सारा कार्य बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।। 

मुनि श्री के विहार में भक्त समूह टीम सक्रिय
श्री जैन ने बताया कि सकल दिगंबर जैन समाज रावतभाटा एवं पूर्व में गई बोराव की टीम व आज शाम चेची से मुनिश्री को विहार करवाने वास्ते शाम को एक टीम रवाना होगी। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं सभी मेवाड़ प्रांत के गांवो की स्थानीय समाज से निवेदन आप मुनिश्री का विहार मेवाड़ की ओर करवाने में अपना अमूल्य समय प्रदान करें एवं अपने यहां की एक टीम बनाकर मुनि श्री के विहार में पहुंचे। 


इसी क्रम में आज विहार में सिंगोली रावतभाटा दिगम्बर जैन समाज को पूज्य गुरुदेव प्रणम्य सागर जीमुनिराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
