लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में सिंगोली में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान की
सिंगोली
संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से अर्हम योग प्रणेता मुनि 108 श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव जो कि 2 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2026 के मध्य संपन्न होना तय है।
इस कार्यक्रम में पधारने आमंत्रित हो करने हेतु सिंगोली जैन समाज का एक प्रतिनिधि मंडल व लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री ओम बिरला को आमंत्रण एवं पधारने हेतु निवेदन करने पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष भरत जैन,पारस हरसौरा,राजेंद्र मोहिवाल, चांदमल जैन,शोभालाल जैन,सुभाष जैन,कमल जैन,सुभाष जैन,अशोक जैन,बसंत जैन,पुष्प जैन,हितेश जैन चेतन भैया ओर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।


इसके साथ ही होने वाले कार्यक्रम की समस्त जानकारियां प्रदान की जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री भरत जैन ने बताया कि श्री बिरला ने समाज के इस निमंत्रण को प्रमुखता से लिया पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में आने की स्वीकृति प्रदान की।

स्वीकृति मिलने के बाद अध्यक्ष भारत जैन एवं प्रतिनिधिमंडल ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। 



और कहा कि आपका आना निश्चित ही नगर सिंगोली एवं जैन समाज के लिए गर्व का विषय है आपकी उपस्थिति से निश्चित ही यह कार्यक्रम अपने नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
