युग दिवाकर, मरुधरमणी, खरतरगच्छाधिपती आचार्य श्री जिन मणी प्रभ सूरीश्वर सूरीश्वर का 66 वां अवतरण दिवस गरीब बच्चों को भोजन एवम् जीव दया के रूप में मनाया :-
रामगंजमंडी
वर्तमान में जैसलमेर में चादर महोत्सव के प्रेरणा युग दिवाकर मरूधरमणी, खरतरगच्छाधिपती आचार्य श्री मणीप्रभ सुरीश्वरजी म.सा. अनेक जैन संतो एवम् साध्वियों के साथ विराजमान है। सोमवार को मोकलसर (राजस्थान) में जन्मे पूज्य गुरुदेव का अवतरण दिवस रामगंजमंडी में खरतरगच्छ युवा परिषद एवम् खरतरगच्छ महिला परिषद ने मनाया।
खरतरगच्छ अखिल भारतीय महिला परिषद की सदस्य साक्षी पारख ने बताया कि पूज्य गुरुदेव ने 10 वर्ष की आयु में अपनी 8 वर्ष की बहिन एवम माताजी के साथ पालीताना तीर्थ पर परम पूज्य गुरुदेव कांति सागर सूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा और सानिध्य में संयम जीवन अंगीकार किया- पूज्य गुरुदेव के परिवार से छह रत्नो ने दीक्षा ग्रहण करके जिन शासन को गौरान्वित किया. सोमवार को पूज्य गुरुदेव का अवतरण दिवस रामगंजमंडी की खरतरगच्छ महिला परिषद और खरतरगच्छ युवा परिषद की शाखा ने अनूठे ढंग से मनाया रोसली रोड पर कच्ची बस्ती मे चल रहे राजकीय प्राथमिक विद्यालय से पढ़ रहे अधिकांश बच्चे गरीब तबके से आते है- वहाँ पहुंच कर दोनों परिषद के सदस्यों ने सभी बच्चो को अपने हाथो से खाना खिलाया एवन जैन धर्म के मूल सिद्धान्त अहिंसा और जीव दया के अंतर्गत रामगंजमंडी के रोसली रोड पर स्थापित गौशाला में जाकर सभी गायों को चारा एवम् गुड खिलाया।


श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने पूज्य गुरुदेव के अवतरण दिवस पर कहा कि गुरुदेव केवल एक पद नही बल्कि सरलता और उत्कृष्ट प्रज्ञा के साक्षात संगम है। उनकी मेघा तार्किकता और भाव प्रणवत उन्हें एक ऐसी महान विभूती बनाती है जो शिष्यों के अंतर्मन को आलोकित कर रही है। शासन प्रभावक के रूप में उनकी विद्धता का ही सम्मान है कि उन्हें गणी, उपाध्याय, आचार्य और गच्छाधिपती पद से विभूषित किया गया- मणीप्रभ सुरीश्वरजी ने अपने संयम जीवन में 300 से अधिक मंदिरों और दादाबाडियो की प्रतिष्ठा करवाई है- जिनमे अवंती तीर्थ उज्जैन गज मंदिर केसरीया बाडमेर में राजहंस मंदिर, पालीताना में मयूर मंदिर, नासिक में मुनिसुव्रत कच्छप मंदिर और अपने गुरु जिन कांति सागर सूरीश्वर जी म. सा. की पुण्य स्मृति मे मांडलवा का जहान मंदिर भारतीय संस्कृति को गौरान्वित करने वाले है।

रामगंजमंडी के आदिनाथ भगवान के मंदिर की प्रतिष्ठा करेगे :-
श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुशील गोखरू,ट्रस्टी सुरेन्द्र बापना, ट्रस्टी विजयकुमार छाजेड, ट्रस्टी राजेन्द्र राँका ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के चरण 44 वर्ष पहले और 29 दिसंबर 2022 को रामगंजमंडी मे पड़े और श्री संघ को संजीवनी देकर गए जहां जहाँ आपके चरण पडे वहाँ शिला पर उकेरी गई मूर्तीयो से अधिक जीवंत लोगो के दिलों में खुदी हुई आपकी प्रेरणा ने उनको शासन का रसिक बना दिया-

आपकी पावन निश्रा में और ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख की कड़ी मेहनत ने रामगंजमंडी के बाजार नं.3 में भगवान आदिनाथ का भव्य मंदिर बन रहा है। पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपती आचार्य जिन मणीप्रभसुरीश्वर जी म.सा. जैसलमेर से 750 किलोमीटर का उग्र विहार एक माह से करके 12 अप्रैल को रामगंजमंडी पधारेगे एवम् इस मंदिर की प्रतिष्ठा उनके द्वारा ही संपन्न होगी-

अवतरण दिवस पर बच्चो को खाना एवम एवम गौ माताओ को चारा खिलाने में साक्षी पारख रवि बापना, गौरव बापना सुशील गोखरू, प्रखर पारख, संजय मेहता, अभय बोहरा, विनोद दोशी श्रेयांस पारख विजय चोपडा, संकेत बापना, संदीप मोरावाल, रिषभ मोरावाल, ध्रुव मोरावाल, शिल्पा रांका, सोनिका गांधी, शशि बापना, वीजीता पारख कीर्ती मोरावाल, शिखा डांगी, विशुद्धी बापना,विकास छाजेड मोहित छाजेड ने अपनी सेवाएं देकर गुरु भक्ति का संदेश दिया –
वही जैसलमेर चादर महोत्सव के निमित्त पूरे देश में 7 मार्च को दादा गुरुदेव के इकतीसे के एक करोड आठ लाख के पाठ में कच्ची बस्ती रोसली स्कूल मे बच्चो को स्कूल की प्रिंसिपल रेखा गुप्ता द्वारा करवाया जावेगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
