गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी दीक्षा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने पहुंचकर लिया आशीष 

धर्म

गणिनी आर्यिका विभा श्री माताजी दीक्षा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने पहुंचकर लिया आशीष 

कोटा 

आरकेपुरम दिगंबर जैन मंदिर, त्रिकाल चौबीसी परिसर में गणिनी आर्यिका105 विभाश्री माताजी का 32वां दीक्षा जयंती महोत्सव मनाया गया। गुरुवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान में आर्यिका विभाश्री, विनयश्री माताजी ससंघ, 12 पिच्छी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किए।

इसी क्रम मेंप्रातः दीक्षा जयंती महोत्सव में आचार्य विराग सागर व गुरुमाता पूजन, पिच्छी परिवर्तन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजन हुआ

           

इस अवसर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन मड़िया रहे।

श्री बिरला ने कहा आज अष्टानिका महापर्व के अवसर पर परम पूज्य गणिनी श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान में उपस्थित होने का अवसर मिला। माताजी ने पिछले कई वर्षों से भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलते हुए संयम, सेवा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया है। उनका जीवन त्याग और लोककल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। मैं माताजी के चरणों में नमन करता हूँ और उनके आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ हूँ। भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांत हमें सही मार्ग दिखाते हैं। माताजी का सानिध्य समाज में शांति, सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।गुरु उपकार दिवस आत्ममंथन का अवसर है। गुरुमां ने 32 वर्षों के तप, संयम और साधना से समाज को नई दिशा दी है। जब साधु-संतों के चरण धरती पर पड़ते हैं तो वह भूमि धर्ममय हो जाती है। उनका वात्सल्य, स्नेह, आशीर्वाद और करुणा ही भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि आरकेपुरम क्षेत्र धर्मकार्य में सदैव अग्रणी रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 गुरु मा के पादप्रक्षालन का सौभाग्य पवन-पलाश जैन को प्राप्त हुआ। नवीन पिच्छी भेंट, चित्र अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य मनोज-नेहा जैसवाल को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट व पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य अशोक व संजय सांवला को प्राप्त हुआ

 

 

 महाआरती का लाभ राजेन्द्र, प्रकाश, रतनबाई कोटिया परिवार ने अर्जित किया। श्रमणसेवा मंडल की बालिकाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। 

          संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *