महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं बांसवाड़ा शाखा ने बाटे जीवन रक्षक किट पुलिस लाइन में एवं एसपी कार्यालय में*🙏 *सब की सेवा सबको प्यार*🙏 सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट🙏

धर्म

🙏 *महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं बांसवाड़ा शाखा ने बाटे जीवन रक्षक किट पुलिस लाइन में एवं एसपी कार्यालय में*🙏 *सब की सेवा सबको प्यार*🙏 सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट🙏

 

सब की सेवा सबको प्यार के तहत महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एव बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में एसपी श्रीमान सुधीर जी जोशी, अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक नरपत सिंह के सानिध्य में जीवन रक्षक किट का वितरण किया एवं शाखा द्वारा उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया एवं महावीर प्रवाह सेवा से दोस्ती का अंक भेट किया ,साथ ही सुरेश गांधी गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और डिप्टी डायरेक्टर महिला सशक्तिकरण भुवनेश्वरी मालोत ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा प्रकल्पों एवं ई चौपाल की जानकारी प्रदान की साथ ही पुलिस लाइन में सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों को जीवन रक्षक किट का वितरण किया इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि अगर व्यक्ति को घबराहट हो रही हो पसीना पसीना आ रहा हो चक्कर आ रहे हो सीने में दर्द हो रहा हो तो उस व्यक्ति को अटैक आने की संभावना है

 

 

उसे तुरंत इस जीवन रक्षक किट में उपलब्ध तीन प्रकार की गोली देने से वह व्यक्ति को राहत मिलेगी एवं अस्पताल तक पहुंचे में सहयोग प्राप्त होगा इस अवसर पर श्रीमान एसपी साहब ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का यह कार्य बहुत सराहनीय कार्य है आपके इस छोटे से प्रयास से किसी का जीवन बचता है तो यह पुण्य का कार्य है एवं महावीर इंटरनेशनल की ओर से वाहन चालकों को हेलमेट उपलब्ध करवाई तो उत्तम रहेगा एवं आगामी 15 मार्च को जॉन अधिवेशन में अनुकूलता बनने पर आने की स्वीकृति प्रदान की

इस अवसर पर वीरा भुवनेश्वरी मालोत डिप्टी डायरेक्टर महिला सशक्तिकरण, बांसवाड़ा शाखा के सचिव मनोज जैन, पुष्पक कोरियर के डायरेक्टर महेंद्र जैन नौगामा शाखा के वीर सदस्य कोऑर्डिनेटर उत्सव गांधी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *