णमोकार तीर्थ पर भक्तिमय वातावरण में महामस्तकाभिषेक शुरु ; श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

धर्म

णमोकार तीर्थ पर भक्तिमय वातावरण में महामस्तकाभिषेक शुरु ; श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

औरंगाबाद/णमोकार तीर्थ चांदवड 

प्रसिद्ध णमोकार तीर्थ क्षेत्र में दि.13 फेब्रुवारी से महामस्तकाभिषेक महोत्सव अत्यंत उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हो रहे हे । इस मंगलमयी अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भगवान के अभिषेक और शांतिधारा का पुण्य लाभ अर्जित किया। यह भव्य आयोजन सारस्वताचार्य श्री देवनंदीजी महाराज युगल, आचार्य श्री अमोघ कीर्तिजी एवं आचार्य श्री अमरकीर्तिजी के पावन सानिध्य और मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

 

 

प्रमुख सहभागिता और अभिषेक इस महोत्सव में कई गणमान्य श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अर्पित की:प्रथम जलाभिषेक: सिद्ध परमेष्ठी भगवान के प्रथम जलाभिषेक का सौभाग्य अभिषेक जैन (सागर) को प्राप्त हुआ, जिनके कर-कमलों द्वारा विधिवत अभिषेक संपन्न किया गया।

 

 

सौधर्म इंद्र: सौधर्म इंद्र के रूप में प्रकाश जैन और नीरज जैन ने पूजा के सभी विधान भक्तिभाव से पूर्ण किए।विशेष सहभागिता: हैदराबाद से पधारे बाबूलालजी सुनील संजय पहाडे परिवार द्वारा अरिहंत भगवान का जलाभिषेक संपन्न हुआ।

 

सर्वऔषधि अभिषेक: सर्वऔषधि से अभिषेक करने कासौभाग्य प्रचार-प्रसार संयोजक पारस लोहाडे, विनोद पाटनी एवं मनोज साहूजी परिवार को प्राप्त हुआ।

 

महोत्सव का स्वरूप

महामस्तकाभिषेक के समय संपूर्ण णमोकार तीर्थ परिसर मंत्रोच्चार और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभिषेक, पूजन और आरती जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों ने इस महोत्सव की शोभा बढ़ाई।

 

इस ऐतिहासिक आयोजन से जैन समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण का आनंद लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *