फागी कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मे़ दो दिवसीय नंदीश्वर दीप विधान का हुआ भव्य ‌शुभारम्भ*

धर्म

*फागी कस्बे के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मे़ दो दिवसीय नंदीश्वर दीप विधान का हुआ भव्य ‌शुभारम्भ*

फागी
कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में दो दिवसीय नंदीश्वर दीप महामंडल मंडल विधान का पंडित सुरेश कुमार शास्त्री के दिशानिर्देश में साज बाज के द्वारा विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच भव्य शुभारम्भ हुआ।

 

जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में प्रातः जी का अभिषेक, शांतिधारा बाद अष्टद्रव्यों से पूजा हुई , बाद में विधान आयोजक राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार जैन कलवाड़ा वालों के सहयोग से उक्त विधान का शुभारंभ हुआ जिसमें समाज के सहयोग से 101पूज्यार्थियो ने पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त किया तथा विधान में विधि विधान से 26 अर्घ्य चढ़ाए गए।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *