हर कोई योगी नहीं बन सकता, लेकिन उपयोगी जरूर बनें : आचार्य पुलक सागर

धर्म

हर कोई योगी नहीं बन सकता, लेकिन उपयोगी जरूर बनें : आचार्य पुलक सागर

 भीलूड़ा

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राष्ट्रीय जैन संत पुलक सागर महाराज के सान्निध्य में सुबह पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट का आयोजन महेश-धनपाल भरड़ा परिवार की ओर से किया। इसके बाद धर्म सभा हुई। पुलक सागर महाराज ने कहा कि हर कोई योगी नहीं बन सकता लेकिन उपयोगी जरूर बन सकता है। अपने परिवार, समाज और राष्ट के लिए आप उपयोगी जरूर बने।

 

 

 

किसी के प्रति नफरत न पार्ले, प्रेम बांटें और देश को ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रावास की बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन उन्हें पराठे के साथ-साथ कराटे भी आना चाहिए। लक्ष्य बड़ी सफलता का रखे लेकिन छोटी सफलता को भी स्वीकार करे। गुरुदेव ने राजनीति पर कहा कि राजनीति में सभी लोग भ्रष्ट नहीं होते, अच्छे लोग भी होते हैं लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार संतों की राय नहीं मानती तो वह अधिक समय तक टिक नहीं पाती। उन्होंने आरक्षण पर विचार रखते हुए बताया कि आरक्षण समाप्त नहीं होना चाहिए, लेकिन सभी जाति-वर्गों कोआर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए।

 

 

 

 

आरक्षण का लाभ हर गरीब को मिले तो देश में सभी आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी संबोधित किया।

 

आचार्य के तत्वावधान में पुलक मंच का गठन किया गया

पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संचालन धर्मेंद्र जैन ने किया। संत पुलक सागर महाराज का शाम को दिवड़ा बड़ा के लिए विहार हुआ। कार्यक्रम में विहिप के नरेंद्र भगत, जिपस हरीश अहारी, समाज अध्यक्ष अरविंद शाह सहित सर्व समाज के श्रद्धालु मौजूद थे।

 

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *