शाकाहार के प्रचार में अग्रणीय डॉक्टर कल्याण गंगवाल को मिला संत राकेश भाई का आशीर्वाद 

धर्म

शाकाहार के प्रचार में अग्रणीय डॉक्टर कल्याण गंगवाल को मिला संत राकेश भाई का आशीर्वाद 

पुणे 

शाकाहार जीवदया के कार्य में अग्रणीय डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे ने 20 फ़रवरी को श्रीमद् रामचन्द्र मिशन के सर्वेसर्वा सद्गुरु महान तत्ववेत्ता संत राकेशभाई के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लेते हुए और धर्म चर्चा की।

     कोई अतिशयोक्ति नहीं 80 वर्ष की उम्र में भी डॉक्टर कल्याण गंगवाल जीवदया परोपकार शाकाहार के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहे हैं।

महाराज श्री ने उनके अहिंसा. जीवदया.शाकाहार के प्रकल्प में किए जा रहे कार्य की बहुत सराहना की और अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद प्रदान किया।

गणेश क्रीड़ा सभागृह खचाखच भरा था ! खड़ा रहने तक जगह नहीं थी ! मानो पूरा पूना समाज उमड़ा था ! ऐसे में अहिंसा शांति का उद्घोष होना डॉक्टर गंगवाल का सम्मानित होना गौरव का पल है। निश्चित रूप से इससे अहिंसा परमो धर्म के प्रकल्प को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

        श्री गंगवाल ने संत श्री से भेट करने के बाद कहा कि संत श्री ने अहिंसा जीवदया परोपकार के क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और इस मुहिम मे सक्रियता के साथ सहयोग देने का आश्वासन दिया।

        अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *