दयोदय गोशाला हाटपिपलिया अध्यक्ष धर्मनिष्ट्र व्यक्तित्व पवन टोंग्या को अवतरण दिवस की मिल रही शुभकामना
हाटपिपलिया
जब देवास जिले का नाम जुबा पर आ जाता है तब हर व्यक्ति एक नगर का नाम लिए नही रह सकता, वह है हाटपिपलिया। मैं तो कहूंगा यह तीर्थ से कम नही क्योंकि यह वह पावन भूमि है जिसने अनेक सन्तो को जन्म दिया आज हम उसी स्थान के धर्मनिष्ट व्यक्तित्व श्री पवन टोंग्या की बात कर रहे जिनको नगर वासी ही नही हर धर्मनिष्ट व्यक्ति अवतरण दिवस की बधाई दे रहा है।
क्यो न दे इनकी कार्य की इनके व्यक्तित्व की सराहना से कौन चूक सकता है आपने जो किया उसका बखान शब्दो मे बखान असीमित है। आपने जीवदया परोपकार के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करते हुए देवास जिले की सबसे उत्तम गोशाला निर्मित करवाकर अनेक गोवंशों को सरक्षण दिया जिसे दयोदय गोशाला के नाम से जाना जाता है। आपने आसपास के ग्रामीण अंचल में जाकर अनेक लोगो को नशामुक्त कराया इतना ही नही आपने तिहाड़ जेल में मौजूद कैदियों के लिए वह एक अच्छा जीवन जीने की औऱ बढ़े। और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके इस हेतु आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीष प्रेरणा से उनके लिए हथकरधा की मशीनों हेतु अपनी चंचला का सदुपयोग किया। साथ ही साथ आपने अपना जीवन धर्म, समाज की सेवा,सन्तो की सेवा हेतु तन, मन धन से समर्पित किया हुआ है।

हम आज के पावन दिन यही कामना करते है
दीर्घायु हो पुर्णायु हो
आप चिरायु हो
हम सबकी उम्र लग जाए
आप शतायु हो
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

