तारंगा तीर्थ में आर्जव सागर महाराज सानिध्य में होने वाले सिद्धचक्र मंडल विधान में कैलाशचंद जैन रिद्धि सिद्धि प्रॉपर्टीज परिवार गुरुग्राम होंगे
तारंगा
साढ़े तीन करोड़ मुनियों की निर्वाण भूमिसिद्धक्षेत्र तारंगा कोठी मंदिर में आयोजित दिनांक – 24 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान होने जा रहा है।
बहुत ही स्वर्णिम अवसर होता है जब सिद्धचक्र महामंडल में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होता है वह भी सिद्धक्षेत्र में और आचार्य भगवन का पावन सानिध्य मिलना। 


श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य कैलाश चंद जैन-सुनीता जैन, हिमांशु जैन- तृप्ति जैन, सम्यक जैन-शौर्य जैन, दीपांशु जैन-आयुषी जैन, युवानी जैन-कलशदीप जैन हिम-दीप रत्न भंडार ऋद्धि-सिद्धि एस्ट्रोलॉजी एंड जेम्स सॉल्यूशंस, ऋद्धि-सिद्धि प्रॉपर्टीज गुरुग्राम, हरियाणा को प्राप्त हो रहा है।


उन्होंने कहा यह मेरे लिए बहुत ही पुण्य का एवम स्वर्णिम अवसर है कि सिद्ध क्षेत्र में महामंडल विधान में हमारे परिवार को तिहरा पुण्य प्राप्त हो रहा है एक तो सिद्ध क्षेत्र दूसरा आचार्य श्री का सानिध्य तीसरा पुनीत पर्व में महामंडल विधान में सोधर्म इंद्र बनकर विधान का अवसर प्राप्त 

उन्होंने आचार्य श्री के चरणों में नमोस्तु निवेदित करते हुए सभी से अपील की है इस महोत्सव में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त कर पुण्य अर्ज़न करे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
