मुनिश्री योगसागर महाराज संघ का कोटा से विहार बिजौलिया की और 

धर्म

मुनिश्री योगसागर महाराज संघ का कोटा से विहार बिजौलिया की और 

कोटा

,20 फ़रवरी,रिद्धि सिद्धि नगर में विराजित ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108योग सागर महाराज,पंच मुनिराज पंच ऐलक महाराज एवं क्षुल्लक द्वय का विहार डाबी रोड पर हुआ।

 

 

सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज ने बताया किज्येष्ठ मुनिश्री 108योग सागर महाराज ससंघ का विहार बिजोलिया की ओर दोपहर ठीक 2 बजे रिद्धि सिद्धि नगर से प्रारंभ हुआ जो 15 किमी विहार कर सोटिया तलाई पहुंचे जहाँ संघ की सांय कालीन सामायिक,प्रतिक्रमण एवं रात्रि प्रवास हुआ।

इससे पूर्व शुक्रवार को प्रातः कालीन प्रवचन,आहार चर्या रिद्धि सिद्धि नगर में ही आयोजित हुए।कार्याध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि मुनि संघ का 8 फ़रवरी को कोटा शहर में आगमन हुआ था लगभग 10 दिन कोटा एवं दो दिन केशोराय पाटन स्थित भगवान मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन वंदना की।

मुनि योग सागर महाराज की चर्या अपने गुरु आचार्य विद्यासागर महाराज की भाँति ही है और वे अनियतविहारी चतुर्थ समकालीन मुनि चर्या के रूप में प्रसिद्ध हैं उसी अनुरूप शुक्रवार को मुनि संघ का विहार बिजोलिया की ओर हुआ।विहार में महामंत्री पदम बज,कार्याध्यक्ष मनोज जैसवाल,पंकज खटोड़,प्रदीप पापड़ीवाल,सी ए अजय जैन,सुनील मडिया,रविंद्र आदिनाथ सहित काफ़ी श्रद्धालु मुनि संघ के साथ चल रहे थे।शनिवार प्रातः साढ़े सात बजे सोटिया तलाई से आगे के लिए विहार होगा।

मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *