*आचार्य श्री आर्जवसागर महाराज का तारंगा जी में मंगल प्रवेश हुआहुई भव्य मंगल आगवानी एवं मनाया गया आचार्य श्री का समाधि दिवस_
तारंगा जी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जवसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल विद्यासागर तपोवन तारंगा जी में हुआ। मंगल आगमन की बेला में क्षेत्र कमेटी ने क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर आचार्य श्री ससंघ का पाद प्रक्षालन मंगल आरती कर मंगल आगवानी की।
आचार्य श्री संघ सहित का 11 वर्षों बाद क्षेत्र पर मंगल प्रवेश हुआ इससे पूर्व आचार्य श्री का मंगल आगमन क्षेत्र पर 2013 एवं 2015 में भी हुआ था। 2015 में आचार्य भगवन् श्री आर्जवसागर जी महामुनिराज के कर कमलों से यहां सिद्ध क्षेत्र पर 6 दीक्षाएं भी संपन्न हुईं थी।…

अष्टान्हिका महापर्व के शुभ पावन अवसर पर* *श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्याति भव्य आयोजन
_साढ़े तीन करोड़ मुनियों की निर्वाण भूमि_सिद्धक्षेत्र तारंगा जी*सिद्धों की आराधना का अनुपम अवसर*_दिनांक – 24 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक_पावन सान्निध्य*आचार्य भगवन् श्री आर्जवसागर जी महामुनिराज ससंघ का प्राप्त होगा।
यहआयोजन– प्रबंधकारिणी कमेटी श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कोठी, तारंगा जी, गुजरात के संयोजन में सम्पन्न होगा।

तारंगा तीर्थ विवरण
तारंगा गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित एक प्रमुख जै तीर्थ स्थल है, जो अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों पर स्थित है। यह स्थान अपने 12वीं शताब्दी के निर्मित भगवान संभवनाथ जैन मंदिर है । एवं यहां से वरदत्त, वरांग एवं शायरदत्त सहित साढ़े तीन करोड़ मुनिराज मोक्ष गए हैं। ऐसी पावन भूमि तारंगा यह अहमदाबाद से लगभग 130 किमी और वड़नगर से 20 किमी दूर है, जो ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा मिश्रण प्रदान करता है।
*तारंगा हिल्स के प्रमुख आकर्षण*
जैन तीर्थ (सिद्ध क्षेत्र): तारंगा पहाड़ियों को जैन धर्म के लिए एक अत्यंत पवित्र ‘सिद्ध क्षेत्र’ माना जाता है। यहाँ मुख्य मंदिर संभवनाथ को समर्पित है, जो अत्यंत प्राचीन है। अरावली रेंज में स्थित होने के कारण, यह स्थान ध्यान , तप, साधन, स्वाध्याय के लिए अच्छा है। यहाँ से आसपास के क्षेत्र और धरोई बांध (Dharoi Dam) का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। यहां अनेक गुफाएं है जिनमें साधु जन ध्यान करते हैं।



कैसे पहुँचें:
सड़क मार्ग:
मेहसाणा से 75 किमी और अहमदाबाद से 130 किमी दूर है।
रेल मार्ग: पास का रेलवे स्टेशन तारंगा हिल’ स्टेशन है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
