*आज फाल्गुन कृष्ण द्वादशी वार शनिवार को 20वे तीर्थंकर भगवान मुनिसुवृत नाथ जी का लड्डू चढ़ाकर मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया*
*धामनोद// दीपक प्रधान की रिपोर्ट
आज फाल्गुन कृष्ण द्वादशी शनिवार दिगंबर जैन मंदिर धामनोद में प्राचीन मंदिर बिखरोंन में 20 वे तीर्थंकर भगवान मुनिसुवृत नाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर प्रातः से श्रद्धालुओं का मंदिर आना प्रारंभ हो गया था नित्य अभिषेक शांतिधारा व पूजन के पश्चात निर्माण कांड का सामूहिक पाठ हुआ उसके बाद सभी श्रावक श्राविकाएं जो अपने अपने घर से शुद्ध प्रासुक जल से निर्मित शुद्ध भावना भाकर लड्डू का निर्माण कर मिट्ठी का दीपक लगाकर मंदिर जी में लड्डू लाई दीपक प्रज्वलित कर श्री जी की आरती कर सम्मेद शिखर जी की निर्जर कूट की भावनाएं भास्कर प्रभु मुनिसुवृत के चरणों में लड्डू अर्पित किए गए
भगवान से प्रार्थना की गई प्रभुजी आपने घातयों कर्मों का नाश कर मोक्ष रूपी जो लक्ष्मी पाई हे ऐसा हमारा भी वह दिन आजाएं हमें भी इस संसार से आना जाना बंद हो जाए आज इस अवसर पर प्रमिला सुरेश चन्द जैन परिवार ने मंदिर जी के लिए द्रव्य सामग्री रखने की घोषणा की व सभी उपस्थित महानुभावों ने आज तप व साधना का नियम भी लिया इस दौरान अनिल जैन राजेश जैन पारस जैन नरेंद्र जैन पीयूष जैन अजय जैन सुनील जैन डॉ प्रकाश कियावत नरेंद्र महान जिनेंद्र जैन सोमा जैन पूर्णिमा जैन मीना प्रधान मीना हैं कांटा बड़कुल शोभा जैन प्रीति जैन उषा जैन आदि थे यह जानकारी दीपक प्रधान ने दी
