आचार्य श्री वीर सागर जी सहित पूर्वाचार्यों की चरण राज से पवित्र धर्म नगरी निवाई में परंपरा के आचार्य संघ का 14 दिसंबर को होगा मंगल प्रवेश

धर्म

आचार्य श्री वीर सागर जी सहित पूर्वाचार्यों की चरण राज से पवित्र धर्म नगरी निवाई में परंपरा के आचार्य संघ का 14 दिसंबर को होगा मंगल प्रवेश

निवाई 13 दिसंबर(राजेश पंचोलिया इंदौर) भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि भक्त भगवान को भी खींच लेते हैं ।निवाई की भक्ति ऐसी है कि हम जब भी इस क्षेत्र से गुजरे हैं निवाई अवश्य आए हैं। मुनि अवस्था में दीक्षा गुरु के साथ सन1969 में और शिक्षा गुरु के साथ सन1979 में हम आए थे। आचार्य बनने के बाद भी निवाई वर्ष 2000,2015 और 2022 में हमारा आना हुआ है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में हम सीमित संघ को लेकर गए थे किंतु बाकी साधु निवाई ही थे आप लोगों की भक्ति के कारण बार-बार आने का मन होता है। निवाई को ऐसी भक्ति सभी साधुओं के लिए रखना चाहिए कल संघ का प्रवेश होगा। प्रवेश के समय चरण पादुकाओं को घर छोड़कर आना चाहिए ताकि आपके जूते चप्पल से अन्य के पैर नहीं कुचल जावे। धार्मिक जुलूस में जूते चप्पल नहीं पहनना चाहिए साधु की सेवा करते समय नाखून का ध्यान रखें जुलूस में साधु के निकट नहीं चलकर दूर चले ताकि आपकी परछाई पर साधु के पैर ओर साधु की परछाई पर आपके पैर नहीं होना चाहिए। यह विनय भाव का ध्यान सभी को रखना चाहिए। यह मंगल उपदेश निवाई से लगभग 3 km दूर श्रावक श्राविकाओं की धर्म सभा में पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने प्रकट किए। गुरुभक्त राजेश पंचोलिया एवं लोकेश गजराज अनुसार 10 से अधिक जिनालयों , संघस्थ आर्यिका श्री पूर्णिमा मति अनेक साधुओं की जन्म भूमि , समाधिस्थ मुनि श्री मर्यादा सागर जी सहित अनेक साधुओं की समाधि भूमि संघ की आर्यिका श्री विन्रम मति जी सहित अनेक साधुओं की,दीक्षा स्थली ,धर्म नगरी निवाई में प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का सन 1969, और 1979 में मुनि अवस्था में ,आचार्य बनने के बाद वर्ष 2000 ,वर्ष 2015 , वर्ष 2022 में निवाई पधारे थे वर्ष 2025 में आचार्य श्री का समाज को 7 तत्वों का ज्ञान कराने हेतु पुनः निवाई 7 वी आगमन हो रहा है। पवन बोहरा, जितेंद्र ,मोहित के अनुसार 13 दिसंबर को रात्रि विश्राम अग्रवाल एवं श्री महावीर एजेंसी निवाई रोड़ पर हुआ। 14 दोपहर को यही आहार के बाद निवाई नगर भव्य प्रवेश होगा। राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *