डॉक्टर कल्याण गंगवाल द्वारा शाकाहार पर आधारित पुस्तक का विमोचन आचार्य श्री कुंथुसागर महाराज के कर कमलों से हुआ 

धर्म

डॉक्टर कल्याण गंगवाल द्वारा शाकाहार पर आधारित पुस्तक का विमोचन आचार्य श्री कुंथुसागर महाराज के कर कमलों से हुआ

नमोकार तीर्थ

महाराष्ट्र के नमोकार तीर्थ पर आस्था श्रद्धा का समन्वय देखने को मिल रहा है इसी क्रम में आचार्य श्री कुंथुसागर महाराज के कर कमलों से डॉक्टर कल्याण गंगवाल पुणे द्वारा शाकाहार पर आधारित पुस्तक का विमोचन आचार्य श्री कुंथुसागर महाराज के कर कमलों से हुआ।

 

 

मंच पर डॉक्टर कल्याण गंगवाल के विषय में बोलते हुए आचार्य श्री देवनदी महाराज ने डॉक्टर कल्याण गंगवाल को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी तारीफ की कहा कि वे शाकाहार के कार्यों के लिए सदा सक्रिय है। उन्होंने पुस्तक के विषय में बताया की पुस्तक के अंदर शाकाहार की प्रेरणा देते हुए चित्र भी आलेखित है।आचार्य श्री कुंथुसागर महाराज ने पुस्तक की सराहना की।

 

 

पुस्तक विमोचन के विषय में डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने बताया कि शाकाहार की नई किताब का विमोचन!! नमोकार तीर्थ पर आचार्य श्री 108 कुंथुसागर महाराज के कर कमलों द्वारा!!आचार्य श्री देवनंदी महाराज सहित तेईस आचार्य और तीन सौ से अधिक साधु/साध्वीयोंके पावन सानिध्य मे ! शाकाहार की एक सचित्र प्रदर्शनी मैंने भेट की !!

श्री गंगवाल ने कहा की आज का दिन शाकाहार प्रचार प्रसार के लिए प्रेरणा दाई था !! गुरुदेव की आशीष मार्गदर्शन से मुझे प्रेरणा मिली।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *