महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन तलवाड़ा में 15 मार्च को: जोनल बुलेटिन वीर प्रवाह का प्रकाशन: अजीत कोठिया प्रधान सम्पादक मनोनीत……………………
महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा का 8वा संभागीय अधिवेशन अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य, महासचिव सोहनलाल वैद्य के विशिष्ट आतिथ्य, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ के गौरवशाली मार्गदर्शन तथा जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन की अध्यक्षता में तलवाड़ा केंद्र की मेजबानी में 15मार्च 2026रविवार को आयोजित किया जा रहा है।
जोन सचिव विनोद दोसी बागीदौरा ने बताया कि सभी केंद्र अपनी दो वर्षीय सेवा गतिविधि रिपोर्ट तथा आयोजन मे हिस्सा ले रहे सदस्यों की सूचना 28फरवरी 2026तक अनिवार्य रूप से प्रेषित कर देवे। अधिवेशन में विविध सेवा कार्यों हेतु श्रेष्ठ केंद्र के लिए जोनल अवार्ड्स देता प्रस्तावित है जिसके लिए रिपोर्ट्स निर्धारित आवेदन पत्र में 28 फरवरी तक प्रस्तुत करनी होगी।

इस अवसर पर जोनल गतिविधियों के प्रकाशन हेतु एक स्मारिका “वीर प्रवाह”का प्रकाशन किया जा रहा है जिसका प्रधान संपादक गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया को मनोनीत किया गया है। इस हेतु 5 सदस्यीय प्रकाशन समिति पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य विनोद दोशी डूंगरपुर, गवर्निंग काउंसिल सदस्य हर्षवर्धन जैन, सुरेश चंद्र गांधी ,वीर डूंगरलाल पटेल, तथा डॉ.आर.के. मालोत के नेतृत्व में गठित की गई है। अधिवेशन के लिए पंजीयन जोन कोषाध्यक्ष नीरव जैन डूंगरपुर तथा जोनल कॉर्डिनेटर उत्सव जैन नौगामा के पास कराया जा सकता है। अधिवेशन की तैयारियां जोर शोर से तलवाड़ा केंद्र अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव प्रकाश जैन के नेतृत्व में जोर शोर से जारी है।
