🙏 *सुपाश्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण का लाडू चढ़ाया, व चंद्रप्रभु भगवान का ज्ञान कल्याण मनाया* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट , 8 फरवरी 2026 आज नौगामा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसियाजी, मैं भगवान सुपाश्वनाथ मोक्ष कल्याण के उपलक्ष में सभी मंदिरों में विशेष शांति धारा अभिषेक के पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाया गया एवं चंद्रप्रभु भगवान का ज्ञान कल्याण मनाया
इस अवसर पर विशेष शांति धारा अभिषेक करने का सौभाग्य नानावटी पंकज नानावटी रमलाल, गांधी रिकैश, कैलाश पंचोरी को प्राप्त हुआ इस अवसर पर लाडू चढ़ाने का सौभाग्य पंचोरी दीपक कुमार अमृतलाल, गांधी महेंद्र कुमार शांतिलाल पंचोरी राकेश रतनलाल को प्राप्त हुआ

इस अवसर पर आज जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा की सामूहिक पूजन बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वरों के साथ मनीषा नानावटी, कुसुम लता नानावटी के सानिध्य गई शाम को मंदिर की में 48 दीप विधान के दीप प्रज्वल किए गए एवं महा आरती की गई उपरोक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
