आचार्य श्री विमल सागर महाराज की जन्मस्थली के दर्शन कर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्याय मूर्ति श्री समीर जैन हुए अभिभूत
कोसमा
दिनांक 7 फरवरी 2026 को माननीय न्यायमूर्ति श्री समीर जैन उच्च न्यायालय इलाहाबाद जनपद न्यायालय एटा के निरीक्षण के उपरांत वे वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108विमल सागर जी महाराज की जन्मस्थली कोसमा में नवनिर्मित नवग्रह जिन मंदिर एवं हॉस्पिटल और उनकी जन्म स्थान पर विराजमान आचार्य श्री की अतिशयकारी प्रतिमा के दर्शन किए वे दर्शन कर अभिभूत हुए
उन्होंने कहा आचार्य श्री की जन्मस्थली के दर्शन कर काफी अभिभूत हु ऐसे पावन संत की जन्मस्थली दर्शन कर मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है।

उनका कहना था कि आचार्य श्री विमल सागर महाराज ने जिन धर्म की प्रभाव ना तो की ही है लेकिन उन्होंने प्राणी मात्र के कल्याण के लिए भी कार्य किए हैं। वे केवल नाम के विमल नहीं थे वह स्वभाव एवं अंतरंग में भी विमल थे।


वे यहां की व्यवस्थाओं को देख भी काफी प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर तारीफ की उनके साथ आए श्री प्रशांत जैन ने उन्हें क्षेत्र का पूरा भ्रमण कराया और क्षेत्र के विषय में हो रहे कार्यों की भी जानकारी प्रदान की। 



श्री जैन ने बताया कि न्यायाधीश महोदय के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता श्री योगेंद्र कुमार जैन सिविल कोर्ट कंपाउंड निखिल जैन एडवोकेट श्री संजय जैन उर्फ सोना शास्त्री प्रदेश प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी सुनीता जैन चिंकी मंत्री महिला जैन मिलन अरिहंत एवं सभी ट्रस्टी गण आचार्य श्री जन्मस्थली कोसमा मौजूद रहे। इस अवसर पर ट्रस्टी गण द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत भी किया गया।
प्रशान्त जैन एडवोकेटउपाध्यक्ष टैक्सवार एसोसिएशन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
