आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का गाजेबाजे से हुआ पुरानी टोंक मे मंगल प्रवेश

धर्म

आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का गाजेबाजे से हुआ पुरानी टोंक मे मंगल प्रवेश
———————–
मार्ग में कई साज सज्जा के बीच हुआ स्वागत सत्कार
——————–
श्रद्धालुओं ने पाद्प्रक्षालन एवं पुष्प वर्षा कर अगुवानी की
———————
टोंक : 13 दिसम्बर : सकल दिगम्बर जैन समाज पुरानी टोंक के तत्वावधान में परम विदुषी लेखिका स्वस्ति धाम प्रणेता गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का सोमवार को गाजेबाजे के साथ पुरानी टोंक मे भव्य मंगल प्रवेश हुआ इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों से मंगल प्रवेश कराकर माताजी ससंघ की अगुवानी की। जैन समाज के प्रवक्ता राजेश अरिहंत एवं अशोक छाबड़ा ने बताया कि आर्यिका माताजी ससंघ का सोमवार को अमीरगंज जैन नसियां से जुलूस के रूप में मंगल विहार करके धंटाधर बाबरो का चोक छोटा बाजार नया मंदिर मार्ग होते हुए संत भवन पुरानी टोंक पंहुचे जहां अशोक छाबड़ा प्रकाश चंद पटवारी राजेश अरिहंत पदमचंद अलियारी निर्मल सोनी पवन बिलासपुरिया मनोज सोनी शेलेन्द्र चौधरी के साथ कनक महिला मण्डल नैतिक शिक्षा मण्डल पांच मंदिर महिला जयधोष की उर्मिला छाबड़ा संगीता बिलासपुरिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने माताजी की भव्य अगुवानी की। राजेश अरिहंत एवं अशोक छाबड़ा ने बताया कि माताजी का मंगल प्रवेश के जुलूस के मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा पाद्प्रक्षालन करके माताजी ससंघ का स्वागत सत्कार किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं धरो के बाहर बेनर पोस्टर लगाकर रंगोली बनाकर जैन धर्म की ध्वजा दिखाकर माताजी की अगुवानी कर जैन धर्म की प्रभावना की। मंगल प्रवेश के जुलूस में महिलाएं केसरिया परिधान से सुसज्जित एवं पुरुषों वर्ग श्वेत परिधान एवं मण्डल की महिलाएं अपने डेस कोड मे जयधोष के साथ नाचते गाते हुए चल रही थी। मनोज चौधरी एवं शैलेन्द्र सोनी ने बताया कि माताजी का जुलूस गाजेबाजे के साथ पुरानी टोंक संत भवन में पहुंचकर धर्म सभा में विसर्जित हुआ। धर्म सभा से पूर्व मंगलाचरण प. कपिल जैन एवं जैन समाज के श्रद्धालुओं ने किया। माताजी का पाद्प्रक्षालन प्रेमचंद सूरजमल जैन सोनी परिवार ने किया एवं शास्त्र भेंट निर्मल कुमार राजकुमार चौधरी ने किया। दोपहर में भक्तामर के संगीतमय पाठ एवं सांयकाल भक्ति संध्या के साथ आनन्द यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शनाथ एवं निवाई आगमन के लिए अग्रवाल मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन के नेतृत्व में सैकडों श्रद्धालुओं ने श्री फल चडा़कर निवेदन करके आशीर्वाद लिया जिसमें उधोगपति विष्णु बोहरा प्रेमचंद गिन्दोडी रामपाल जैन कजोड़मल जैन अजय जैन हुकमचंद जैन संजय सोगानी नवरतन जैन शशी सोगानी कमला गिन्दोडी शकुंतला भाणजा आदि मौजूद थे। पवन बिलासपुरिया ने बताया कि पुरानी टोंक प्रवास के पश्चात सोहेला प्यावडी़ पीपलू बगडी़ रजवास होते हुए निवाई पहुचेगी।                                संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *