रविवार की बेला में होगी निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज संघ की भव्य आगवानी  गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कानून की आवश्यकता- मुनिश्री 

धर्म

रविवार की बेला में होगी निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज संघ की भव्य आगवानी  गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कानून की आवश्यकता- मुनिश्री 

कोटा,7 फ़रवरी,

आचार्य श्री 108 विद्या सागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के आज्ञानुव्रति शिष्य ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108योग सागर महाराज ससंघ मय पाँच मुनिराज,पाँच ऐलक महाराज एवं दो क्षुल्लक महाराज का कोटा नगर में मंगल प्रवेश रविवार को होना तय है।

 

 

 

 

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश बज़ ने बताया कि प्रातः साढ़े 7 बजे आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन से विशाल भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो एल आई सी बिल्डिंग,अहिंसा सर्किल होते हुए आर के पुरम स्थित श्री दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी मंदिर पहुंचेगी।

 

 

 

कार्याध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए घोड़े,बग्घी,ढोल,बैंड,हाड़ौती का परम्परागत कच्ची घोड़ी नृत्य,ध्वज पताका लिए हुए बालक,बालिका, महिला मंडल, युवा मंडल,दिव्य घोष आदि मुनि संघ के साथ चलेंगे।पुरुष वर्ग श्वेत एवं महिला मंडल केसरिया परिधान में शामिल होंगे

 

 

राणपुर से कोटा पहुँचा मुनि संघ-

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के महामंत्री पदम बड़ला ने बताया कि मुनि संघ की आहार चर्या राणपुर में हुई तथा 2 बजे कोटा के लिए संघ का विहार प्रारम्भ हुआ।

बंधा धर्मपुरा सड़क मार्ग से 12 किमी विहार कर संघ आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन पहुंचा। जहाँ संतो की आगवानी सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष की आगुवाई में समिती के पदाधिकारियों ने की। विहार के दौरान सैकड़ो श्रद्धालु शामिल रहे।विहार में प्रकाश बज़,जे के जैन,मनोज आदिनाथ,पदम बडला, मनोज जैसवाल,संजय निर्माण,जम्बू सर्राफ़,नरेश वैद,नवीन दौराया आदि साथ रहे।

गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कानून की आवश्यकता- मुनिश्री 

विहार मार्ग में सभी संतो ने संचालक संदीप अग्रवाल सराफ और गौवंश विशेषज्ञ डॉ.महेंद्र गर्ग के आग्रह पर एक गौशाला में निर्मित गौ परिक्रमा का अवलोकन किया इस दौरान मुनिश्री योग सागर महाराज ने कहा कि सरकार को गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाकर गौ संरक्षण कराना चाहिए।इस विषय पर बातें अधिक और काम कम हो रहा हैं।गौप्रेमी निरंतर गौशालाओं के माध्यम से गौवंशों का संरक्षण कर रहे हैं किंतु सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने का कोई प्रयास नहीं हुआ है।साथ ही गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात कही।

 

    मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *