आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 31 साधु सहित पदमपुरा में चौथी बार होगा भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 31 साधु सहित पदमपुरा में चौथी बार होगा भव्य मंगल प्रवेशजयपुर प्रथमाचार्य श्री शांति सागर महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी 18 फरवरी से 22 फरवरी तक नूतन 24 जिन बिंबों का भव्य पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होना है। राजेश पंचोलिया अनुसार इसके लिए आचार्य वर्धमानसागर ,मुनि हितेंद्रसागर ,प्रभवसागर ,चिंतनसागर दर्शितसागर,प्रबुद्ध सागर, मुमुक्षुसागर,प्रणीतसागर, ध्येयसागर भुवन सागर,आर्यिकाशुभमति,चैत्यमती,विलोकमति,दिव्यांशुमति ,पूर्णिमामति ,मुदितमति ,विचक्षणमति समर्पितमति निर्मुक्तमति,विनम्रमति ,दर्शनामति ,देशनामति महायशमति,देवर्धिमति,प्रणतमति,निर्मोहमति,पद्मयशमति ,दिव्य
यशमति,,प्रेक्षामति जिनेशमति,ऐलक हर्षसागर ,क्षुल्लक प्राप्तिसागर , सहित 8 फरवरी को दोपहर में भव्य मंगल प्रवेश करेंगे।सुरेश सबलावत,राजकुमार कोठारी,राजकुमार सेठी ने बताया कि पूर्व से विराजित गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी,क्षुल्लिका 105 श्री सर्वेंद्र मति माताजी संघ सहित पदमपुरा पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति, समस्त कार्यकारणी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र भगवान के माता पिता , सौंधर्म इंद्र सहित सभी इंद्र भव्य अगवानी करेंगे। 7 फरवरी को टोल नाके से सुबह विहार कर आहार इंजीनियरिंग कॉलेज शिवदास पूरा में हुआ दोपहर को श्री संघ ने विहार किया 7 फरवरी का रात्रि विश्राम एवं 8 फरवरी की आहार चर्या रामप्रसाद अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा आश्रम पदमपुरा रोड पर होगी। राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *