जैन जनगणना जागरूकता अभियान का अधिवेशन दिल्ली में सम्पन्न चारों संप्रदायों की विशाल सभा में धर्म कॉलम में ‘जैन’ लिखने का किया गया आह्वान

धर्म

जैन जनगणना जागरूकता अभियान का अधिवेशन दिल्ली में सम्पन्न चारों संप्रदायों की विशाल सभा में धर्म कॉलम में ‘जैन’ लिखने का किया गया आह्वान

नई दिल्ली-

भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैन महासभा के सौजन्य से जैन जनगणना जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण अधिवेशन को दिल्ली के NMDC कन्वेंशन सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी महाराज एवं चारों संप्रदायों के गुरुओं के सानिध्य में आयोजित किया गया।

 

 

इस अवसर पर आयोजित विशाल सभा में आगामी राष्ट्रीय जनगणना के दौरान धर्म के कॉलम में ‘जैन’ लिखने का सर्वसम्मति से आह्वान किया गया। अधिवेशन में देशभर से जैन समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

पोन्ड्रा समाज के प्रतिनिधियों ने स्वयं को आचार्य भद्रबाहु की परम्परा से जुड़ा जैन बताते हुए पूर्ण शाकाहार, अहिंसा और जैन मूल्यों के पालन की बात कही।कार्यक्रम के दौरान बाहर से पधारे चारों संप्रदायों की राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक संपर्क-मिलन भी हुआ।

इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल, पवन जैन गोधा, हंसमुख जैन गांधी (इंदौर), ललित सरावगी, एडवोकेट विष्णु शंकर जैन अधिवक्ता शारद कांसलीवाला, एडवोकेट सतेंद्र जैन सहित भिंड समाज के नेता रविसेन जैन, खरौआ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन, राष्ट्रीय मंत्री सनत जैन गोलालारे समाज के राष्ट्रीय संयोजक संतोष चचा समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

सभी ने जैन जनगणना जागरूकता अभियान को भरपूर सहयोग देने की सहमति जताई।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आयोजन के लिए भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैन महासभा के प्रति आभार एवं अनुमोदना व्यक्त की।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *