जैल आपके जीवन के लिये एक सुधार का अवसर है, समता सागर महाराज
बनारस
धर्मनगरी बनारस की सेंट्रल जेल में नया शेड बनाने हेतु निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज ससंघ सानिध्य में शिलान्यास संपन्न हुआ।सेंट्रल जेल बनारस में संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री 108विद्यासागरजी महामुनिराज एवं आचार्य समयसागर महाराज के आशीर्वाद से बनारस की सेंट्रल जैल में चलने वाले “हथकरघा” में निर्यापक श्रमण मुनि श्री108 समतासागर महाराज ससंघ की भव्य मंगल अगवानी जैल प्रशासन ने की एवं श्री फल अर्पित कर नमोस्तु किया तथा जैल में ही नये स्थान पर शेड बनाने की अनुमति प्रदान कर द शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न किया।

इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं बंदियों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि “मनुष्य का जीवन भगवान का रुप भी है,और शैतान का रुप भी है,अगर हम अपराध सहित है,तो शैतान स्वरुप में है और अपराध मुक्त हो गये तो हम ही भगवान स्वरुप में है” उन्होंने कहा कि राम और रावण दोनों ही पक्ष हमारे अंदर है इसलिये हम सभी को अपनी असुरी वृत्ति का त्याग करके राम जैसी भावना अपने जीवन में भानी चाहिये।

उन्होंने सभी उपस्थित बंदियों को संबोधित करते हुये कहा कि आपसे कोई अपराध हो गया हो या किसी साजिश के तहत निरपराध होकर के भी इस जैल में आये हो तो यह जैल आपके जीवन के लिये एक सुधार का अवसर है, प्रायश्चित और पश्चाताप से व्यक्ति का जीवन शुद्ध हो जाता है।

व्यक्ति सदैव एकसा नही होता पवित्र सागर महाराज
मुनि श्री पवित्रसागर महाराज ने कहा व्यक्ति सदैव एकसा नहीं होता भावों में उतार चढ़ाव होता रहता है धर्म की आराधना करके व्यक्ती अपने जीवन को शुद्ध बना सकता है,मुनि श्री पूज्यसागर महाराज ने कहा कि आप सभी इसे जेल न मानकर इसे आश्रम मानकर चलेंगे तो आपका जीवन व्यसन मुक्त जीवन बन जाएगा वैसे भी यहा पर व्यसन के साधन तो है ही नही और आप सभी का इसमें अभ्यास भी हो गया है।


प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनिसंध ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज की प्रेरणा से बनारस की सेंट्रल जेल में चल रहे हथकरघा केंद्र का अवलोकन महाराज श्री संघ को ब्र. रोनक भेया एवं ब्र अमरीश भैया ने कराया तथा और बंदियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर जैल के वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा ने उदगार प्रकट करते हुये मुनिसंध के तपस्वी जीवन और तपस्या की प्रशंसा की तथा गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुये कहा कि सरकार ने आचार्य श्री की कृपा से जेलों में जो हथकरघा का प्रकल्प उपलब्ध कराया है वह प्रशंसनीय है, हमारे बंदियो को स्वाश्रित होंने का तथा अपने परिवार को स्वाश्रित बनाने का यह बहूत अच्छा अवसर है,क्योंकि ये लोग जो भी पैसा कमाते है वह धनराशि इनके परिवार को ही जाती है।
इस अवसर पर जेलर अखिलेश जी विशेष रूप से उपस्थित थे मुनिसंघ ने उपरोक्त शेड बनाने के लिये सभी दान दातार परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया जिसमें अहमदाबाद निवासी श्री राजेंद्र कटारिया,दिलीप जपांडया, तथा नितिन जैन बनारस एवं यु.एस.ए.से विमल कुमार बोरा परिवार सम्मलित है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
