नमोकार तीर्थ में हुआ भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
नमोकार तीर्थ
शुक्रवार को चंदवाड स्थित नवनिर्मित श्री नमोकार तीर्थ भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत था। अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 351 मूर्तियों की भव्य रथयात्रा के साथ हुआ और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर था।यह भव्य आयोजन गणधराचार्य 108 श्री कुंथुसागरजी महाराज और आचार्य 108 श्री देवनदीजी महाराज की शुभ उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।
अनेक संतो की सन्निधि मे सुबह धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। यज्ञशाला में कलश स्थापित किया गया। साथ ही अखंड दीपक प्रज्वलित करके विश्वशांति यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

सुबह 8 बजे शुरू हुई रथ यात्रा के दौरान सोने और चांदी के रथों और सोने की पालकियों में जिनदेव की प्रतिमाओ को विराजमान कर रथयात्रा निकाली गई।


आस्था भक्ति का सैलाब
इस महोत्सव में आस्था भक्ति का सैलाब देखने को मिला दर्शन एवम पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गज पर विराजमान सौधर्म इंद्र इंद्राणी इस रथयात्रा को और पुलकित और शोभायमान कर रहे थे।

पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य मंडप हुआ उद्घाटन
यू कहे तो अतिश्योक्ति नहीं है यह जैन जगत का महाकुंभ कहा जा सकता है अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पेंधारी ने मुख्य मंडप का उद्घाटन किया। शुभ मुहूर्त 11:20 बजे, मुख्य समवशरण मंदिर और पंचपरमेष्टि मंडप के सामने ध्वजारोहण किया गया, जहाँ सभी ने उत्साहपूर्वक जयकार की। रात्रि सत्र में, सौधर्म इंद्र की सभा और कुबेर द्वारा निर्मित चंद्रपुरी नगर की भव्य संरचना ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


आज होगा गर्भ कल्याणक और होगी जैनैश्वरी दीक्षा
सुबह 7:30 बजे: मुख्य मंडप में गर्भ कल्याणक पूजा शुरू होगी। सुबह 10:00 बजे: 81 कलशों के साथ भव्य घट यात्रा होगी। दोपहर 1 बजे: बाल ब्रह्मचारी मोनिका दीदी, निधि दीदी और सरला पांडे की भव्य जैनेश्वरी दीक्षा होगी। शाम 7 बजे: माता लक्ष्मणा देवी के 16 स्वप्न के मंचन होगा। और माता के विशेष गर्भ संस्कार की क्रिया होगी।

मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ राजनेता होंगे शामिल
तीर्थ पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री गिरीश महाजन, छगन भुजबल, नरहरि जिरवाल और विधायक डॉ. राहुल अहेर इस उत्सव में शामिल होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
