जुरहरा में आचार्य वसुनंदी महाराज सानिध्य में जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया अच्छा काम कल पर नहीं टालना चाहिए बुरा काम कल पर टाला जा सकता है वसुनंदी महाराज

धर्म

जुरहरा में आचार्य वसुनंदी महाराज सानिध्य में जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया अच्छा काम कल पर नहीं टालना चाहिए बुरा काम कल पर टाला जा सकता है वसुनंदी महाराज
जुरहरा
गुरुवार की अनुपम बेला में गुरुवर वसुंनंदी महाराज संघ सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई जगह-जगह श्री जी की आरती की गई एवं शोभा यात्रा में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वृष्टि आकर्षण का केंद्र बिंदु रही।

 

निश्चित रूप ने पद्मंदनीजी माताजी ने जो सपना इस तीर्थ के रूप में देखा था वह अब पूर्णता की ओर अग्रसर हो रहा है। इस बेला में आचार्य श्री वसुनदी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि अच्छा काम पर नहीं टालना चाहिए, बुरा काम कल पर टाला जा सकता है।   कस्बे में निकली शोभा यात्रा अभूतपूर्व थी। यह शोभायात्रा पाण्डुक शिला स्थल पर पहुंची जहां भगवान का जन्म अभिषेक किया गया। पंचकल्याण महोत्सव में जन्मकल्याण महोत्सव मुख्य महोत्सव होता है। आसपास के दूर दराज के भक्त काफी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित रहे। रात्रि की बेला में भगवान को पालना झुलाया गया एवं जनकल्याणक महोत्सव की खुशियां मनाई गई।

जैन पत्रकार महासंघ का क्षेत्रीय अधिवेशन आज होगा
शुक्रवार की अनुपम बेला में आचार्य श्री के सानिध्य में जैन पत्रकार महासंघ का क्षेत्रीय अधिवेशन होगा पंचकल्याणक महोत्सव के तप कल्याणक महोत्सव के दिन या अधिवेशन संपन्न होगा। रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद तिजारीया महामंत्री उदयभान जैन मुख्य अतिथि होगे।

पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि जैन पत्रकारों का जैन धर्म के सम सामाजिक विषयों पर चिंतन हेतु जैन पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के स्थानीय मुख्य संयोजक विपिन जैन ने बताया कि एनसीआर, जयपुर, ब्रज क्षेत्र सहित राजस्थान के पत्रकार भाग लेंगे।

इस सम्मेलन के कुशल संचालन हेतु तरुण जैन जुरहरा, स्वाति जैन हैदराबाद, एवम संजय बड़जात्या कामा को स्थानीय संयोजक मनोनीत किया गया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *