योगसागर महाराज राणपुर जिनालय के दर्शन कर अभिभूत एवं समाज बंधुओ की तारीफ
कोटा
ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण पूज्य मुनि श्री 108योगसागर जी महाराज ससंघ का राणपुर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश…..
शुभम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जगपुरा से विहार कर ज्येष्ठ मुनिश्री 108योगसागर जी महाराज ससंघ (12 पिच्छी) का ग़ाजों, बाजों के साथ रानपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ…
रानपुर विहार के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा मुनि श्री के पाद प्रक्षालन किए गए… एवम मंगल आगवानी की गई। गांव के मंदिर पहुंचने पर गुरुदेव ने मंदिर के दर्शन किए और वह अभिभूत हुए मुनि श्री ने कहा कि इतने कम समाज के घर होने पर भी भव्य मंदिर बनाया है….ये बहुत अच्छी बात है.।

जानकारी देते हुए श्री मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि,आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवं आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण राष्ट्रीय संत मुनिश्री 108योग सागर महाराज,मुनि निरोग सागर,मुनि निर्मोह सागर,मुनि निरामय सागर,मुनि निर्भीक सागर महाराज,पंच ऐलक महाराज एवं क्षुल्लक द्वय का विहार मंगलवार दोपहर दो बजे जगपुरा विमल वर्धमान फ़ार्म हाउस से राणपुर की ओर हुआ।जहाँ मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे जहाँ संतों का पाद प्रक्षालन किया।

सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश बज ने बताया कि विशाल मुनि संघ में निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज का प्रातः 8 बजे केबल नगर स्थित महावीर भवन से 8 किमी का विहार जगपुरा स्थित विमल वर्धमान फ़ार्म हाउस की ओर हुआ।कार्याध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि विशाल मुनि संघ की आहार चर्या फ़ार्म हाउस पर हुई।


▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
विहार के दौरान मुनिराज के केशलोंच-
संघस्थ मुनि निरामय सागर महाराज ने जगपुरा पहुंचकर केशलोंच किए।
क्या होता है केशलोंच-
दिगम्बर साधु संत हर ढाई से तीन माह के उत्कृष्ट काल में अपने सिर,दाढ़ी एवं मूंछ के बालों को स्वयं के ही हाथों से घास फुंस की भाँति उखाड़ कर फेंक देते हैं और उसी दिन निर्जल उपवास धारण कर लेते हैं।
कोटा में मंगल आगवानी रविवार को-
ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ में शामिल 5 मुनिराज,5 ऐलक महाराज एवं 2 क्षुल्लक महाराज मध्य प्रदेश के गुना से पद विहार कर कोटा नगर में 47 वर्षों के अंतराल के बाद आ रहें है।त्रिकाल चौबीसी जिनालय समिति आर के पुरम के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि कोटा शहर का पूरा समाज पलक पाँवड़े बिछाकर विशाल संघ की आगवानी को आतुर है इस बार विशाल संघ की आगवानी का अवसर नए कोटा के आर के पुरम जैन समाज को मिला है तो सभी वर्गों में उत्साह काफ़ी अधिक है।

मुनि संघ की आगवानी सकल दिगम्बर जैन समाज के निवेदन पर आर के पुरम स्थित त्रिकाल चौबीसी मंदिर में रविवार 8 फ़रवरी को प्रातः होगी।

पद विहार में सैकड़ों श्रद्धालु रहे शामिल-
राणपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन दौराया ने बताया कि शुक्रवार को मुनि संघ के पद विहार में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज,कार्याध्यक्ष पारस सोगानी,मनोज जैसवाल, जगदीश जिंदल,पूर्व महामंत्री विनोद टोरड़ी,त्रिकाल चौबीसी आर के पुरम के अध्यक्ष अंकित जैन,नसिया जैन मंदिर के अध्यक्ष जम्बू सराफ,हुकम जैन काका,नरेश वैद,दीपक डी सी एम,संजय निर्माण,नवीन दौराया, अजमेरा सहित सैकड़ों महिला, पुरुष,युवा आदि शामिल रहे।
संभवतः शनिवार को मुनि संघ का 12 किमी दूरी का विहार आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन के लिए दोपहर डेढ़ बजे होगा।
मनोज जैन आदिनाथ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
