डॉ. प्रगति जैन को मिला सम्मान

धर्म

डॉ. प्रगति जैन को मिला सम्मान

डॉ. प्रगति जैन को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए बावनगजा ट्रस्ट द्वारा आयोजित ब्राह्मी सुंदरी संस्कार अलंकरण समारोह में भारत सरकार के नीति आयोग की विशिष्ट सदस्या श्रीमती अर्चना जैन ने सम्मानित किया। यह समारोह आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर बावनगजा ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती बरखा विवेक बड़जात्या थी। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रगति जैन एक जानी-मानी शिक्षाविद, गणितज्ञ, मोटिवेशनल स्पीकर, लेखिका एवं उत्कृष्ट विदुषी है।

 

 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित होकर वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय मनावर में गणित-विभाग में पदस्थ हैं। उनकी ओजस्वी वाणी व लेखनी ने कई लोगों को लाभान्वित किया है। 9 पुस्तकें इनके द्वारा लिखी जा चुकी हैं । 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं । राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मेलनों में आमंत्रित किया गया । पी.एच.डी गाइड के रूप में 3 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि उनके निर्देशन में प्रदान की जा चुकी है। जापान व कुआलालंपुर मलेशिया में आयोजित मैथमेटिकल कॉन्फ्रेंस में आपने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
डां प्रगति इन्दौर जैन पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय मंत्री हैं l समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व में भी उन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है ।

प्रेषक —-उदयभान जैन जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *